पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मोदी के 12 वर्ष पूर्ण

पीएम मोदी के राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण, CM डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल में हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष के नेतृत्व की सराहना की।

पीएम मोदी के  राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण cm डॉ यादव ने की गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल स्थित गुफा मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर सांसद आलोक शर्मा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आजादी के बाद देश के इतिहास में प्रधानमंत्री मोदी सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 जून को भोपाल के गुफा मंदिर पहुंचे। वे यहां आयोजित हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने भगवान से प्रधानमंत्री मोदी की दीर्घायु और दीर्घकालीन शासन की कामना की। उन्होंने बाबा महाकाल से भी पीएम मोदी के वर्ष 2029 में फिर प्रधानमंत्री बनने की प्रार्थना की।  

इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद निर्वाचित रूप से प्रधानमंत्री का रिकॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तोड़ा है। हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 17 राज्यों में भाजपा और कुल 22 राज्यों में एनडीए की सरकार है। एक साधारण परिवार से आकर देश के प्रधानसेवक के रूप में हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री मोदी समर्पित हैं। कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम एकता को समाप्त करने का काम किया। अपने स्वार्थ के लिए काम करने के कारण आज कांग्रेस देश से साफ हो चुकी है।

दक्षिण के राज्य भी जीतेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आप सभी की उम्मीदें हमें वर्ष 2029 के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के चौथे कार्यकाल के लिए संकल्पित कर रही हैं। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि आज प्रधानमंत्री मोदी नए संकल्प के साथ सुशासन को आगे बढ़ाएंगे। वे वर्ष 2029 में भी लोकसभा चुनाव जीतें और ये सुशासन के काम को गति दें। उन्होंने कहा कि जब तक भगवान श्री राम ने लंका नहीं जीती थी, तब तक हनुमान जी का प्रेम खुलकर प्रकट नहीं हुआ था। अब दक्षिण के कुछ राज्य बचे हैं, जो भगवान राम और भगवान हनुमान की कृपा से हम जीतेंगे। 

देश में कायम किया सुशासन

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि इस जीत के संकल्प के साथ पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराएगा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर हम नए संकल्प लेकर चलेंगे।  प्रधानमंत्री मोदी ने शासन के सारे सूत्रों को एक करके जन-कल्याण के कामों को हाथ में लिया, देश में सुशासन कायम किया। प्रधानमंत्री मोदी देश के दुश्मनों के लिए काल बने। मैं बाबा महाकाल से कामना करता हूं कि वे प्रधानमंत्री मोदी को वर्ष 2029 में भी सफल करें।

कांग्रेस ने लीक की अपनी आंतरिक स्थिति

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हार के भय से अपने प्रत्याशी से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों को जानबूझकर और सुनियोजित तरीके से छिपाने का प्रयास किया, लेकिन अब सच्चाई जनता के सामने आ चुकी है। इस सीट पर कांग्रेस के कई नेताओं की नजर थी और वे दावेदारी कर रहे थे। जब उन्हें टिकट नहीं मिला, तो पार्टी के भीतर की नाराजगी सामने आई और उन्हीं लोगों ने संबंधित तथ्यों एवं कारनामों को सार्वजनिक कर दिया। इससे कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और उसकी कार्यप्रणाली भी उजागर हो गई है।

संबंधित सामग्री

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

राज्य

CM डॉ. यादव ने की पुलिस कार्यों की समीक्षा, कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की, जिसमें सुरक्षा, आतंकवाद और साइबर अपराधों पर विशेष ध्यान दिया गया।

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

राज्य

भोपाल एम्स की बड़ी लापरवाही, लाश के लिए बना इंजेक्शन बच्चे को लगाया, मौत

भोपाल एम्स में 3 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे को गलती से फॉर्मेलिन इंजेक्ट किया गया, जिसके कारण बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में दो नर्सिंग ऑफिसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

CM डॉ. यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

राज्य

CM डॉ. यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा, बेहतर कानून व्यवस्था के दिए निर्देश

CM डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में पुलिस बल को नई चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर संसाधन और अन्वेषण भत्ता प्रदान करने की बात कही।

MP में द्वितीय अवसर परीक्षा का सफल आयोजन, CM डॉ यादव ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

राज्य

MP में द्वितीय अवसर परीक्षा का सफल आयोजन, CM डॉ यादव ने उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी बधाई

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मध्यप्रदेश में पहली बार 'द्वितीय अवसर परीक्षा' का आयोजन किया गया, जिसमें 84,871 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की।

भोपाल ATS का बड़ा एक्शन,एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच तेज!

जुर्म गाथा

भोपाल ATS का बड़ा एक्शन,एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच तेज!

भोपाल में ATS ने मोहम्मद फराज नामक युवक को गिरफ्तार किया, जिस पर देश विरोधी गतिविधियों और अफगानिस्तान यात्रा की तैयारी का आरोप है।