दिल्ली को मिली देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’,PM मोदी ने दी सौगात

operational-ring-metro-news

दिल्ली को मिली देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’,PM मोदी ने दी सौगात

दिल्ली को मिली देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’pm मोदी ने दी सौगात

Operational Ring Metro: दिल्ली के लाखों यात्रियों के लिए आज का दिन खास रहा. राजधानी की पब्लिक ट्रांसपोर्ट व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बड़े मेट्रो प्रोजेक्ट्स की सौगात दी है. इन परियोजनाओं की कुल लागत 18300 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है. सबसे बड़ी बात यह है कि दिल्ली को आज देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ मिली है।

[caption id="attachment_139508" align="alignnone" width="1189"]दिल्ली को मिली देश की पहली रिंग मेट्रो दिल्ली को मिली देश की पहली रिंग मेट्रो[/caption]

यानी मेट्रो नेटवर्क अब एक गोलाकार कनेक्टिविटी के रूप में काम करेगा। और इससे शहर के अलग-अलग इलाकों के बीच यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।नई मेट्रो लाइनों के शुरू होने से लाखों लोगों के रोजाना के सफर में समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने कुल लगभग 33,500 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें से करीब 18,300 करोड़ रुपये की मेट्रो परियोजनाएं और 15,200 करोड़ रुपये के जीपीआरए पुनर्विकास प्रोजेक्ट शामिल हैं।

Operational Ring Metro: यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर शामिल

बता दें की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12.3 किलोमीटर लंबे मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर तक के नए मेट्रो सेक्शन का उद्घाटन किया। यह हिस्सा पिंक लाइन का विस्तार है और इसके चालू होने से दिल्ली को देश की पहली ऑपरेशनल रिंग मेट्रो मिल गई है। यह कॉरिडोर खासतौर पर उत्तर दिल्ली और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को बेहतर बनाएगा। इस लाइन पर नौ एलिवेटेड स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें मजलिस पार्क, बुराड़ी, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर शामिल हैं।

यमुना पर दिल्ली मेट्रो का पांचवां पुल

Operational Ring Metro: पिंक लाइन की कुल लंबाई करीब 71.56 किलोमीटर तक पहुंच गई है। इस कॉरिडोर के निर्माण के दौरान यमुना नदी पर नया मेट्रो पुल और डबल-डेकर वायाडक्ट भी बनाया गया है, जिसमें ऊपर मेट्रो ट्रैक और नीचे फ्लाईओवर है। यह यमुना पर दिल्ली मेट्रो का पांचवां पुल है।

संबंधित सामग्री

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा,  283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी  परीक्षा

राज्य

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा, 283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

मुख्यमंत्री ने नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों पर चर्चा की, जो मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026: 13,147 दिन बाद इजिप्ट ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला अंक, सभी खेल ड्रॉ के साथ समाप्त,

खेल

FIFA वर्ल्ड कप 2026: 13,147 दिन बाद इजिप्ट ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला अंक, सभी खेल ड्रॉ के साथ समाप्त,

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिसमें इजिप्ट, सऊदी अरब, ईरान, न्यूजीलैंड और केप वर्डे शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

राज्य

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके क्रियान्वयन का आश्वासन दिया है।

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

मनोरंजन

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

संचिता उगले की आत्महत्या के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में दबाव और टॉर्चर के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर्स की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।