Aanchal Khurana Statement: 'कुमकुम भाग्य' की फेम एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून को सुसाइड कर लिए। इसके बाद से पूरे टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। इसी बीच 'सपने सुहाने लड़पन' की फेम एक्ट्रेस आंचल खुराना ने संचिता के मौत पर दुख जताया साथ ही टीवी इंडस्ट्री में किए जा रहे टॉर्चर और दबाव के बारे में खुलासा किया है।
आंचल खुराना ने किया चौकाने वाला खुलासा
संचिता के निधन के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में एक्ट्रेसेस को किस तरह से टॉर्चर किया जाता है। उन पर किस तरह दबाव बनाया जाता है। इसका खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि- 'जहां चैनल्स TRP के पीछे भागते हैं, प्रोड्यूसर्स लागत कम करने पर ध्यान देते हैं और दर्शक मनोरंजन चाहते हैं, वहीं बहुत कम लोग एक्टर्स की चुनौतियों के बारे में सोचते हैं। एक्टर्स को छोटी-छोटी वजहों से रिप्लेस कर दिया जाता है। चाहे वह अपनी आत्म-सम्मान के लिए आवाज उठाना हो, असहमति होना हो, समझौता करने से इनकार करना हो या बस पसंद से बाहर हो जाना हो।'
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-
'कई बार काम पाने के लिए आपके ऊपर दबाव बनाया जाता है, और ऐसा न करने पर करियर खत्म करने की धमकी मिलती है। आचंल ने कहा कि - हम हर सुबह उम्मीद के साथ ऑडिशन देते हैं और रात को रिजेक्शन के गम के साथ सोते हैं।'
'लोग अक्सर एक्टर को मजबूत बने रहने की सलाह तो देते हैं, लेकिन कोई ये नही बताता की कब तक स्ट्रांग रहना है। इसके बाद उन्होंने चैनल और कुछ प्रोड्यूसर्स की ओर इशारा करते हुए उन्हें 'स्वार्थी' बताया और कहा कि- 'ये लोग अपनी प्रॉफिट और बेनिफिट के आगे किसी की भावनाओं की कद्र नहीं करते हैं।'

आंचल की एक्टर्स से की अपील
एक्ट्रेस ने सभी से अपील करते हुए कहा कि- ' जब भी आपको लगें कि अब कुछ नहीं हो रहा सब कुछ खत्म हो गया है, तो सुसाइड जैसा कदम उठाने के बजाय अपने घर वापस चले जाएं।'
उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए कहा कि - जैसा कि मैंने किया। मैं अभी अपने घर में अपने मम्मी-पापा के पास हूं, क्योंकि मैं भी बहुत प्रेशर में थी, स्ट्रेस में थी। अकेले डिप्रेशन खा जाएगा और भरोसा करो न प्राड्यूसर काम आएगा न चैनल काम आएगा। क्योकि ये लोग बहुत सेल्फिस लोग हैं। प्लीज अपने फैमिली के आस-पास रहिए।
14 जून को संचिता ने किया सुसाइड
कुमकुम भाग्य सीरियल की फेम 22 वर्षीय एक्ट्रेस संचिता उगले ने 14 जून रविवार को अपने घर में सीलिंग फैन में साड़ी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया था। उनका शव फंदे में लटका मिला, जिस समय एक्ट्रेस ने ये कदम उठाया उनके घर पर कोई नही था।

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए मुंबई पुलिस ने बताया कि- ‘हमारी टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला। घटना के समय वे घर में अकेली थीं। उनके पिता ने बेटी की मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया।’