RAJASTHAN NEWS: राजस्थान के बारां जिले में अफीम डोडा चूरा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

rajasthan-news-4

RAJASTHAN NEWS: राजस्थान के बारां जिले में अफीम डोडा चूरा तस्करी का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

rajasthan news राजस्थान के बारां जिले में अफीम डोडा चूरा तस्करी का भंडाफोड़ एक आरोपी गिरफ्तार

RAJASTHAN NEWS: बारां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 79.400 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। इस दौरान एक बोलेरो गाड़ी भी ज़ब्त की गई और एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया। [caption id="attachment_85254" align="alignnone" width="300"]RAJASTHAN NEWS RAJASTHAN NEWS[/caption]

RAJASTHAN NEWS: एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया

पुलिस अधीक्षक बारां राजकुमार वौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी ने किया, जबकि विकाश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक छबड़ा के सुपरविजन में कार्य किया गया। कार्रवाई का संचालन बृजेश सिंह, थानाधिकारी हरनावदाशाहजी ने किया।

RAJASTHAN NEWS: छबड़ा के सुपरविजन में कार्य किया

गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कचनारिया कला से पाटड़ी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के जंगल में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने बोलेरो वाहन से 79.400 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा बरामद किया। वाहन में मौजूद आरोपी सीताराम पुत्र मदनलाल मीणा, उम्र 40 वर्ष, निवासी खडिया (थाना हरनावदाशाहजी, जिला बारां) को गिरफ्तार कर लिया गया।

RAJASTHAN NEWS: गिरफ्तार कर लिया गया

वहीं, दूसरा आरोपी महेन्द्र पुत्र फूलचन्द मीणा निवासी खडिया मौके से फरार हो गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 व 25 के तहत प्रकरण संख्या 94/2025 दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच थानाधिकारी छीपाबड़ौद अजीत सिंह को सौंपी गई है।

फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी से मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त से जुड़ी जानकारियों को लेकर पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बारां पुलिस

इस कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बारां पुलिस की मुहिम को मजबूती मिली है और आने वाले समय में ऐसे नेटवर्क को और भी प्रभावी तरीके से तोड़ने के संकेत मिल रहे हैं।

संबंधित सामग्री

पिकअप वाहन की चपेट में आने से 1 पुलिसकर्मी की मौत, 1 घायल

जुर्म गाथा

पिकअप वाहन की चपेट में आने से 1 पुलिसकर्मी की मौत, 1 घायल

In Dhamtari district, a pickup vehicle struck two policemen on duty, killing one and seriously injuring the other.

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

जुर्म गाथा

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

A long-time employee at Manoharmal & Company Jewelers in Raipur's Sadar Bazar stole gold jewelry valued over ₹2 crore. The theft was discovered through CCTV footage.

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

राज्य

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दे दी है, जिसमें कर्मचारियों के तबादले 1 जून से 15 जून तक होंगे। नई नीति में पति-पत्नी की साथ पदस्थापना और गंभीर बीमारी में रियायत शामिल है।

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

राज्य

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

In Gwalior, a scammer lured unemployed youths with false promises of government jobs, defrauding them of ₹7.75 lakh.

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

राज्य

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में AC में ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।