यमन से सेना हटाएगा UAE, आतंकवाद विरोधी अभियान भी समाप्त

uae-withdraws-troops-yemen-saudi-stc-row

यमन से सेना हटाएगा UAE, आतंकवाद विरोधी अभियान भी समाप्त

यमन से सेना हटाएगा uae आतंकवाद विरोधी अभियान भी समाप्त

UAE सेना यमन से हटाएगा: पश्चिम एशिया की राजनीति में एक बार फिर बड़ा मोड़ आया है.  संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने यमन से अपनी सेना वापस बुलाने का फैसला कर लिया है इसके साथ ही UAE ने यह भी साफ कर दिया है कि वह यमन में चल रहे आतंकवाद विरोधी सैन्य अभियानों को समाप्त कर रहा है, यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब सऊदी अरब और UAE के बीच यमन को लेकर मतभेद खुलकर सामने आए हैं । Also Read-जर्मनी में ‘ओशन इलेवन’ जैसी चोरी: पार्किंग की दीवार तोड़ 290 करोड़ उड़ा ले गए चोर

UAE सेना यमन से हटाएगा: सऊदी-UAE के बीच बढ़ता तनाव

यह कदम उस विवाद के बाद सामने आया है  जिसमें सऊदी अरब ने UAE पर यमन के अलगाववादी संगठन STC (सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल) को समर्थन देने का आरोप लगाया था सऊदी का दावा है कि UAE यमन के दक्षिणी हिस्से में सक्रिय STC को हथियार और समर्थन दे रहा है  इसी विवाद के बीच यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार ने UAE से 24 घंटे के भीतर अपनी सेना हटाने को कहा था। इस मांग को सऊदी अरब का समर्थन भी मिला था । Also Read-मुख्यमंत्री साय ने 57 मोबाइल मेडिकल यूनिट को दिखाई हरी झंडी

UAE सेना यमन से हटाएगा: मुकल्ला पोर्ट पर सऊदी हमला

तनाव और बढ़ गया जब सऊदी अरब की अगुआई वाले गठबंधन ने कल यमन के मुकल्ला पोर्ट पर हवाई हमला किया। सऊदी अरब का कहना था कि वहां पहुंचा एक जहाज UAE से हथियार लेकर आया था सऊदी के अनुसार ये हथियार STC को सौंपे जाने वाले थे जो इस समय यमन की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में सबसे बड़ा विवादित पक्ष बना हुआ है ।

STC कौन है और विवाद क्यों?

सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) पहले यमन सरकार के साथ मिलकर हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रही थी लेकिन इस महीने हालात बदल गए. STC ने सऊदी समर्थित सरकारी सेना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया STC का साफ कहना है कि उसका लक्ष्य यमन के दक्षिणी हिस्से को एक अलग देश बनाना है यही मांग अब पूरे क्षेत्र में अस्थिरता की बड़ी वजह बन गई है ।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।