नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने से पहले भारत की मुश्किले बढ़ी, अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल!

abhishek-sharma-admitted-to-hospital-cricket-news

नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने से पहले भारत की मुश्किले बढ़ी, अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल!

नामीबिया के खिलाफ मैच खेलने से पहले भारत की मुश्किले बढ़ी अभिषेक शर्मा का खेलना मुश्किल

T 20 World Cup 2026: T20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के खिलाफ भारत के दूसरे मैच के पहले भारत की मुश्किले बढ़ती दिखाई दे रही है। दिल्ली में 2 दिन पहले इंडिया का पहला ट्रेनिंग सेशन हुआ। लेकिन उसमें अभिषेक शर्मा नहीं नजर आएं। बताया जा रहा है कि, भारतीय टीम के स्टार प्लेयर और ओपनर अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन की वजह से उन्हें सोमवार 9 फरवरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अभी ठीक नहीं है।

[caption id="attachment_133652" align="alignnone" width="1588"] abhishek sharma[/caption]

ऐसे में वो 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना मुश्किल है। कहा जा रहा है कल भी वो हॉस्पिटल में ही थे।

टीम के असिस्टेंट कोच का बयान

सूत्रो के अनुसार, टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने 10 फरवरी को अभ‍िषेक की फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया था कि-'वह अभी भी बीमारी से जूझ रहे हैं। पेट में कुछ तकलीफ है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि- वह दो दिन में मैच के लिए फिट हो जाएंगे।

संजू सैमसन को मिल सकता है मौका

मैच से 2 दिन पहले हुए प्रेक्टिस सेशन में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्रम के हिसाब से बल्लेबाजी कराई गई। फ्लडलाइट्स में ईशान किशन सबसे पहले बल्लेबाजी करने उतरे और उनके साथ संजू सैमसन ने पेस बॉलिंग नेट्स में प्रेक्टिस की।

[caption id="attachment_133650" align="alignnone" width="1504"] sanju samson[/caption]  

दोनों बल्लेबाजों के लिए हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की, जिसका सामना करते नजर आए। स्पिन नेट्स के दौरान तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव साथ में बल्लेबाजी करते दिखाई दिए। नेट्स में संजू ने करीब 30 मिनट तक तेज गेंदबाजों का सामना किया। शुरुआत में वे थोड़ा सतर्क दिखे, लेकिन बाद में उनकी टाइमिंग बेहतर होती गई।

बुमराह की वापसी हो सकती है वापसी

टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने बुमराह की फिटनेस के बारें में बताया कि - 'बुमराह ने करीब 10 दिन बाद गेंदबाजी शुरू की है। वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी मूवमेंट में भी सुधार दिखा है।'

[caption id="attachment_60278" align="alignnone" width="1653"] jaspreet bumrah[/caption]

1 घंटे के प्रैक्टिस सेशन में बुमराह ने नेट्स में लगभग 25 मिनट तक सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को गेंदबाजी की। इस दौरान जसप्रीत काफी फिट दिखे। बाद में रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या भी बल्लेबाजी करते नजर आएं।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।