BCCI's Strict Order: टीम इंडिया में रहना है तो कोहली-रोहित को खेलना होगा घरेलू क्रिकेट!

bcci-order-kohli-rohit-domestic-cricket-rule

BCCI's Strict Order: टीम इंडिया में रहना है तो कोहली-रोहित को खेलना होगा घरेलू क्रिकेट!

bccis strict order टीम इंडिया में रहना है तो कोहली-रोहित को खेलना होगा घरेलू क्रिकेट

BCCI's Strict Order: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा 7 साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में उतर सकते हैं। उन्होंने आखिरी बार 2018 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। Read More: WTC 2027 Teams Expansion: अफगानिस्तान, आयरलैंड और जिम्बाब्वे को मिलेगा मौका, 2027 से WTC में शामिल 12 टीमें… मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) को अपनी उपलब्धता की जानकारी दे दी है। दूसरी ओर, विराट कोहली ने अब तक दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) को अपनी भागीदारी को लेकर कोई सूचना नहीं दी है। उन्होंने आखिरी बार 2010 में यह टूर्नामेंट खेला था।

BCCI का सख्त रुख – टीम में रहना है तो खेलो घरेलू क्रिकेट...

BCCI और टीम मैनेजमेंट ने साफ कर दिया है कि जो खिलाड़ी भारतीय टीम में बने रहना चाहते हैं, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा।

बोर्ड का कहना है –

“अगर कोई खिलाड़ी भारत के लिए खेलना जारी रखना चाहता है, तो उसे घरेलू टूर्नामेंट्स में हिस्सा लेना ही होगा।”

साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज के बीच होगा टूर्नामेंट...

विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी। यह टूर्नामेंट भारत-साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज (3-9 दिसंबर) और भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज (11 जनवरी से) के बीच आयोजित होगा।

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से की थी शानदार वापसी...

38 वर्षीय रोहित शर्मा और 37 वर्षीय विराट कोहली ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुई वनडे सीरीज से वापसी की थी। रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 202 रन बनाए, जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल था। वहीं, कोहली ने शुरुआती दो मैचों में फ्लॉप होने के बाद नाबाद 87 रन बनाकर वापसी की थी।

दोनों फॉर्मेट से ले चुके हैं संन्यास...

2024 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों दिग्गजों ने T20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे (2024-25) के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी रिटायरमेंट ले लिया।

ट्रॉफी में भी उतर सकते हैं रोहित सैयद मुश्ताक अली...

सूत्रों के अनुसार, रोहित शर्मा 26 नवंबर से शुरू हो रहे सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले सकते हैं। वो इस समय शरद पवार इंडोर अकादमी (मुंबई) में अभ्यास कर रहे हैं। वहीं बोर्ड को उम्मीद है कि कोहली भी घरेलू क्रिकेट में जल्द वापसी करेंगे।

'घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना जरूरी' - अगरकर

चयन समिति के चेयरमैन अजीत अगरकर ने कहा था – “हमने पहले ही खिलाड़ियों को स्पष्ट कर दिया है कि जब भी वे उपलब्ध हों, उन्हें घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। यही फिटनेस और तैयारी बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है।”

रणजी में भी उतरे थे दोनों दिग्गज...

2024-25 के रणजी सीजन में दोनों खिलाड़ियों ने अपने राज्यों के लिए एक-एक मैच खेला था। कोहली ने 12 साल बाद दिल्ली के लिए, जबकि रोहित ने 10 साल बाद मुंबई के लिए खेला था।

रोहित ने तब कहा था –

“अब हम घरेलू क्रिकेट के महत्व को समझते हैं और कोई भी खिलाड़ी इसे हल्के में नहीं लेता।”

वर्ल्ड कप 2027 को लेकर अगरकर का बयान...

“रोहित और कोहली ने भारतीय क्रिकेट को जो दिया है, उसका कोई मुकाबला नहीं। दो साल बाद क्या स्थिति होगी, यह कहना मुश्किल है। लेकिन टीम का भविष्य अब युवा खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर भी निर्भर करेगा।”    

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।