भारत ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, कुलदीप ने लिए 8 विकेट

india-vs-west-indies-test-series-2025-kuldeep-yadav-8-wickets-clean-sweep

भारत ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप, कुलदीप ने लिए 8 विकेट

भारत ने वेस्टइंडीज को किया क्लीन स्वीप कुलदीप ने लिए 8 विकेट

India vs West Indies 2025: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन टीम इंडिया की शानदार जीत के साथ हुआ। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को दूसरे टेस्ट में 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। पहले टेस्ट में भी भारत ने पारी और 140 रन से जीत दर्ज की थी। इस तरह टीम इंडिया ने कैरेबियाई दौरे पर ऐतिहासिक क्लीन स्वीप किया।

भारत की आसान जीत

दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 248 रन बनाए। जवाब में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 518 रन बनाए और 270 रन की विशाल बढ़त हासिल की। भारत की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 129 रन की शानदार पारी खेली, वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 175 रन की दमदार पारी खेलकर टीम की नींव मजबूत की। इसके बाद फॉलो ऑन खेल रही वेस्टइंडीज टीम दूसरी पारी में 390 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को जीत के लिए 121 रन का लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने केवल तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। केएल राहुल ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई और वे 58 रन बनाकर नाबाद लौटे।

गिल मे जीती पहली टेस्ट सीरीज

भारत की ओर से यह सीरीज कई मायनों में खास रही। युवा कप्तान शुभमन गिल ने अपनी पहली टेस्ट सीरीज में ही टीम को क्लीन स्वीप दिलाकर शानदार शुरुआत की है। उनकी कप्तानी में बल्लेबाजों ने जहां दमदार प्रदर्शन किया, वहीं गेंदबाजों ने भी लगातार विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाए रखा। गिल की कप्तानी में टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाई और बल्लेबाजी में लय बनाए रखी। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों ने भी मौके का पूरा फायदा उठाया। [caption id="attachment_110938" align="alignnone" width="665"]कप्तान शुभमन गिल कप्तान शुभमन गिल[/caption]

India vs West Indies 2025: गेंदबाजों ने दिखाया कमाल 

टीम इंडिया की इस जीत में स्पिन गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही। दूसरे टेस्ट में कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का खिताब मिला।

भारत WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर पहुंचा

India vs West Indies 2025: इस जीत के साथ भारत ने वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भी अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। 2-0 की सीरीज जीत के बाद भारत अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अगर टीम आने वाले मैचों में भी इस लय को बरकरार रखती है, तो WTC फाइनल में जगह पक्की करने की राह आसान हो सकती है। दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

वेस्टइंडीज

तेगनारायण चंद्रपॉल, जोन कैम्पबेल, एलिक एथनाज, रोस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, टेविन इमलाक (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, खैरी पीयर, जोमेल वारिकन, एंडरसन फिलिप, जैडन सील्स।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।