KKR Retires Russell Jersey 12: KKR ने आंद्रे रसेल के सम्मान में किया ये बड़ा काम!

kkr-retires-russell-jersey-12-ipl

KKR Retires Russell Jersey 12: KKR ने आंद्रे रसेल के सम्मान में किया ये बड़ा काम!

kkr retires russell jersey 12 kkr ने आंद्रे रसेल के सम्मान में किया ये बड़ा काम

KKR Retires Russell Jersey 12: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने पूर्व ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के सम्मान में एक बड़ा कदम उठाया और उनकी जर्सी नंबर 12 को रिटायर कर दिया है।

बता दें कि, 2017 सीजन को छोड़कर 2014 से 2025 तक 'रसेल' KKR टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2025 में नवंबर में उन्होंने IPL से संन्यास ले लिया है, उसके बाद अब वो KKR टीम के पावर कोच रुप में टीम का हिस्सा हैं।

IPL में आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड

आंद्रे रसेल के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2014 से कोलकाता नाइट राइडर की ओर से खेलते नजर आए हैं। उन्होंने अब तक कोलकाता टीम के लिए 133 मैच खेले और IPL में 144 मैच खेल चुके हैं। 11वें सीजन तक रसेल KKR टीम के सबसे महत्वपूर्ण प्लेयर बन गए। रसेल बल्लेबाजी के साथ- साथ अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी से टीम को कई मुश्किल मैचों में जीत दिलाई है।

खिताबी जीत में निभाई अहम भूमिका

आंद्रे रसेल KKR की 2014 और 2024 की खिताबी जीत का हिस्सा रहे हैं। 2014 में उन्होंने महज 2 मैच खेले, इसलिए उनका योगदान कुच खास नहीं रहा। लेकिन 2024 में उन्होंने टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।

उस सीजन में रसेल ने 15 मैच खेले, जिसमें 185 के शानदार स्ट्राइक रेट से 222 रन बनाए। इसके साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 19 विकेट चटकाए थे। उनका गेंदबाजी औसत 15.52 रहा, जो एक ऑलराउंडर के लिए बेहद प्रभावशाली माना जाता है।

कोच की जिम्मेदारी पर रसेल का बयान

कोच जिम्मेदारी को लेकर आंद्रे रसेल ने कहा कि,'मुझे नहीं लगता कि कोच बनने से मेरी मानसिकता में कोई बदलाव आया है। यह उन खिलाड़ियों को कुछ वापस देने जैसा है जिनके साथ और जिनके खिलाफ मैं सालों तक खेला हूं। मुझे वापस आकर इन लड़कों की मदद करने में बहुत अच्छा लग रहा है।'

ग्लोबल नाइट राइडर्स फैमिली का अहम चेहरा

आंद्रे रसेल का जुड़ाव सिर्फ IPL की KKR तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि वे नाइट राइडर्स की ग्लोबल फ्रेंचाइजी का भी महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। उन्होंने ILT20 में ‘अबू धाबी नाइट राइडर्स’ और CPL में ‘त्रिनबागो नाइट राइडर्स’ के लिए भी खेला है।

इन दोनों टीमों के साथ रसेल ने 4-4 सीजन खेले हैं और शानदार प्रदर्शन किया है। इसके अलावा, 2014-15 के चैंपियंस लीग टी-20 में भी उन्होंने KKR को फाइनल तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था।

संबंधित सामग्री

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राज्य

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के आधार पर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।