Morocco AFCON 2025 Champions: विवाद के बाद मोरक्को को बनाया AFCON 2025 का चैंपियन!

morocco-afcon-2025-champions-senegal-win-overturned

Morocco AFCON 2025 Champions: विवाद के बाद मोरक्को को बनाया AFCON 2025 का चैंपियन!

morocco afcon 2025 champions विवाद के बाद मोरक्को को बनाया afcon 2025 का चैंपियन

Morocco AFCON 2025 Champions: कॉन्फेडरेशन ऑफ अफ्रीकन फुटबॉल (CAF) ने सेनेगल की 1-0 से जीत को रद्द करते हुए, AFCON 2025 का चैंपियन मोरक्को टीम को घोषित कर दिया गया है। यह फैसला 18 जनवरी को खेले गए फाइनल मैच के दौरान हुए विवाद के बाद लिया गया।

बता दें कि, मैच के दौरान रेफरी के 1 फैसले के विरोध में सेनेगल टीम के प्लेयर्स ने मैदान छोड़ दिया था, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया, इस वजह से उनकी जीत रद्द कर दी गई।

[caption id="attachment_141617" align="alignnone" width="1008"]Senegal team Senegal team[/caption]

कैसे हुआ विवाद?

सेनेगल और मोरक्को के बीच 18 जनवरी को फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें निर्धारित समय पर दोनों का स्कोर 0-0 की बराबरी पर था, लेकिन स्टॉपेज टाइम (इंजुरी टाइम) में रेफरी ने मोरक्को के पक्ष में 1 पेनल्टी दी। इस वजह से सेनेगल टीम के प्लेयर गुस्से में मैदान के बाह चले गए।

 

फिर इस वजह से करीब 17 मिनट तक खेल रुका रहा, फिर सेनेगल वापस मैदान पर लौटे और मोरक्को के ब्राहिम डियाज पेनल्टी पर गोल नहीं कर सके। एक्स्ट्रा टाइम में सेनेगल के पापे गुये ने गोल कर टीम को 1-0 से जीत दिला दी, लेकिन फिर जीत रद्द हो गई।

नियमों के आधार पर बदला फैसला

मोरक्को फुटबॉल फेडरेशन (FRMF) ने मैच के रिजल्ट को लेकर CAF की अपील कमेटी में चुनौती दी थी। जांच के दौरान CAF ने पाया कि, सेनेगल ने AFCON के आर्टिकल 82 का उल्लंघन किया।

इस नियम के अनुसार, यदि कोई टीम रेफरी की अनुमति के बिना मैच खत्म होने से पहले मैदान छोड़ देती है, तो उसे पराजित माना जाता है। वहीं, आर्टिकल 84 के तहत ऐसी स्थिति में विरोधी टीम को 3-0 से विजेता बनाया जाता है। इसी के आधार पर सेनेगल को अयोग्य ठहराते हुए मोरक्को को 3-0 से विजेता घोषित कर गया।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Brila Media (@brilafm889)

मोरक्को फेडरेशन का बयान

जीत की ऐलान के बाद मोरक्को फुटबॉल फेडरेशन ने बयान जारी करते हुए कहा कि- 'उनकी अपील किसी टीम के प्रदर्शन को चुनौती देने के लिए नहीं थी, बल्कि टूर्नामेंट के नियमों को लागू कराने के लिए थी।'

[caption id="attachment_141613" align="alignnone" width="1024"]Morocco Morocco[/caption]

फेडरेशन ने कहा कि- 'हम नियमों के सम्मान और अफ्रीकी प्रतियोगिताओं में स्पष्टता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी देशों की सराहना करते हैं।'

सेनेगल की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं

इस फैसले के बाद अब तक सेनेगल फुटबॉल फेडरेशन की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नही आया है। लेकिन उनकी नेशनल टीम के सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें प्लेयर्स ट्रॉफी के साथ सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।