Nam vs Ind T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में भारत और नामीबिया टीम आमने- सामने होगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 12 फरवरी यानी की आज होगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। इसके ठीक आधे घंटे पहले 6.30 बजे टॉस किया जाएगा।
इस सीजन में दोनों टीमों का प्रदर्शन
इस सीजन में भारत का पहले मैच में अमेरिका से मुकाबला हुआ, जिसमें भारत ने अमेरिका को करारी शिकस्त दी थी। वहीं नामीबिया का मुकाबला नीदरलैंड से हुआ था, जिसमें नीदरलैंड को हार का सामना करना पड़ा। अगर आज का मैच भारत जीतता है। तो वो ग्रुप-A के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं अगर नामीबिया जीत हासिल करती हैं तो वो टॉप -2 में पहुंच सकती है।
नामीबिया का T20 में रिकॉर्ड
T20 वर्ल्ड कप में नामीबिया ने अब तक 16 मुकाबले खेले है, जिसमें से महज 4 मैच ही जीत सकी। वहीं 11 मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई भी रहा।
लगभग 5 साल पहले T20 वर्ल्ड कप 2021 में भारत और नामीबिया आमने - सामने आए थे, यह मैच यूएई में खेला गया था। यह वही वर्ल्ड कप था, जिसमें टीम इंडिया पहले राउंड में ही बाहर हो गई थी। हालांकि, नामीबिया के खिलाफ हुए मैच में इंडियन टीम ने 9 विकेट से जीत हासिल की थी।
आज के मैच से बाहर अभिषेक
बताया जा रहा है कि, भारतीय टीम के स्टार प्लेयर और ओपनर अभिषेक शर्मा के पेट में इंफेक्शन की वजह से उन्हें सोमवार 9 फरवरी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत अभी ठीक नहीं है।
abhishek sharma
ऐसे में वो 12 फरवरी यानी की आज नामीबिया के खिलाफ होने वाले मैच में उनका खेलना मुश्किल है।
टीम के असिस्टेंट कोच का बयान
सूत्रो के अनुसार, टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने 10 फरवरी को अभिषेक की फिटनेस पर अपडेट देते हुए बताया था कि-‘वह अभी भी बीमारी से जूझ रहे हैं। पेट में कुछ तकलीफ है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि- वह दो दिन में मैच के लिए फिट हो जाएंगे।
संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
मैच से 2 दिन पहले हुए प्रेक्टिस सेशन में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन क्रम के हिसाब से बल्लेबाजी कराई गई। फ्लडलाइट्स में ईशान किशन सबसे पहले बल्लेबाजी करने उतरे और उनके साथ संजू सैमसन ने पेस बॉलिंग नेट्स में प्रेक्टिस की।
sanju samson
दोनों बल्लेबाजों के लिए हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और अर्शदीप सिंह ने गेंदबाजी की, जिसका सामना करते नजर आए। स्पिन नेट्स के दौरान तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव साथ में बल्लेबाजी करते दिखाई दिए। नेट्स में संजू ने करीब 30 मिनट तक तेज गेंदबाजों का सामना किया। शुरुआत में वे थोड़ा सतर्क दिखे, लेकिन बाद में उनकी टाइमिंग बेहतर होती गई।
बुमराह की वापसी हो सकती है वापसी
टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डेशकाटे ने बुमराह की फिटनेस के बारें में बताया कि – ‘बुमराह ने करीब 10 दिन बाद गेंदबाजी शुरू की है। वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं और उनकी मूवमेंट में भी सुधार दिखा है।’
jaspreet bumrah
1 घंटे के प्रैक्टिस सेशन में बुमराह ने नेट्स में लगभग 25 मिनट तक सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को गेंदबाजी की। इस दौरान जसप्रीत काफी फिट दिखे। बाद में रिंकू सिंह, शिवम दुबे और हार्दिक पंड्या भी बल्लेबाजी करते नजर आएं।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया
लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।