SA Vs AFG T20 WC 2026: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया!

sa-vs-afg-t20-wc-match-2026-sa-won-the-match

SA Vs AFG T20 WC 2026: डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया!

sa vs afg t20 wc 2026 डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराया

SA Vs AFG T20 WC 2026: T-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को डबल सुपर ओवर में हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 11 फरवरी बुधवार यानी की आज खेला गया। इस टूर्नामेंट में यह पहला मैच है, जिसमें डबल सुपर ओवर हुआ है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में 6 गेंद में 23 रन बनाए। वहीं जबाव में अफगानिस्तान 19 रन ही बना सके। इसी के साथ अफगानिस्तान टीम जीती हुई बाजी हार गया।

दूसरे सुपर ओवर में दोनों टीमों का प्रदर्शन

अफगानिस्तानी टीम ने दूसरी बॉल पर मोहम्मद नबी का विकेट गंवा दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने तीसरी, चौथी और 5वीं बॉल पर सिक्स लगाए, लेकिन जीता हुआ मैच हार गए।

पहले बैटिंग करते हुए साउथ अफ्रीका टीम से ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने 3 छक्के लगाकर 23 रन तक स्कोर को पहुंचाया। वहीं पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने एक समान 17-17 रन बनाए थे, इसलिए दूसरा सुपर ओवर कराया गया, जिसमें साउथ अफ्रीका ने बाजी मार ली।

साउथ अफ्रीका की हुई जीत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट गवांकर 187 रन बनाकर टारगेट दिया था। फिर टारगेट का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका टीम ने 20 ओवर में 187 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। रायन रिकेल्टन ने 28 गेंद में 61रन बनाए, जिसमें 5 चौके, 4 छक्के शामिल रहें। डी क्वॉक ने 41 गेंद में 59 रन बनाए, जिसमें 5 चौके, 3 छक्के शामिल है। वहीं डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद लौटे।

अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई ने 3 विकेट और राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए। फजलहक फारूकी को 1 विकेट मिला।

वर्ल्ड कप सेअफगानिस्तान टीम हो सकती है बाहर

अफगानिस्तान आज का मैच जीतते - जीतते हार गई। अगर अगले मैच में भी अफगानिस्तान को हार मिली तो टीम वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी।

पॉसिबल प्लेइंग-11

अफगानिस्तान

रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नाईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और मुजीब उर रहमान।

साउथ अफ्रीका

ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, जॉर्ज लिंडे, कगिसो रबाडा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी।

 

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।