सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में किया बड़ा बदलाव

the-government-has-made-major-changes-in-the-rules-for-compassionate-appointment

सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में किया बड़ा बदलाव

सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में किया बड़ा बदलाव

राजस्थान सरकार ने मृतक सरकारी कर्मचारी के आश्रितों को राहत देने के लिए अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियम के अंतर्गत अब आश्रित व्यक्ति 90 के बजाय 180 दिन तक आवेदन कर सकेगा। कार्मिक विभाग ने इस बारे में बुधवार को आदेश जारी किया। इसके माध्यम से अनुकंपा के नियम, 1966 में संशोधन किया गया है।

90 दिन से बढ़ाकर 180 दिन की-नौकरी समयसीमा 

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब मृतक सरकारी कर्मचारी के आश्रित अनुकंपा नियुक्ति के लिए राजस्थान सरकार या संबंधित विभाग में मृत्यु के 180 दिन तक नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। पहले नौकरी के लिए आवेदन देने की समय अवधि 90 दिन थी, जिसे बढ़ाकर अब 180 दिन किया गया है।

पहला हक अनुकंपा पर नियुक्ति पर पत्नी का

अनुकंपा के नियम, 1966 के प्रावधान के तहत किसी सरकारी कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी को अनुकंपा पर नियुक्ति पाने का पहला हक होता है। अगर पत्नी इनकार कर देती है तो वह हक त्याग करके अपने बेटे या बेटी में से किसी एक को अनुकंपा पर नौकरी के लिए सिफारिश कर सकती है।

पदोन्नति के मामले में कमेटी गठित

कार्मिक विभाग ने एक और आदेश जारी कर राजस्थान मूल्यांकन सेवा नियम में संशोधन किया है। जिसमें मेरिट और वरिष्ठता के आधार पर पदोन्नति के मामले में कमेटी गठित की, जिसमें कार्मिक विभाग के सचिव या प्रमुख सचिव और उनके उपसचिव से उच्च स्तर के प्रतिनिधि समिति के अध्यक्ष होंगे, जबकि आयोजन विभाग के प्रमुख सचिव या उपसचिव या उससे ऊपर के उनके प्रतिनिधि समिति में सदस्य होंगे। मूल्यांकन निदेशक को भी समिति में सदस्य बनाया है।

सरकार का राहतभरा कदम

सरकार के इस फैसले को आश्रित परिवारों के लिए राहतभरा कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें आवेदन प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा.

संबंधित सामग्री

CM सम्राट बोले - बिहार के कोचिंग सेंटर्स बंद किए जाएंगे, तेजस्वी पर कसा तंज

राज्य

CM सम्राट बोले - बिहार के कोचिंग सेंटर्स बंद किए जाएंगे, तेजस्वी पर कसा तंज

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने मॉडल स्कूलों की व्यवस्था को बढ़ाने की घोषणा की, जिससे राज्य के सभी कोचिंग सेंटर्स बंद हो जाएंगे।

CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

राज्य

CM धामी ने मां के साथ की खेती, किसानों को दिया खास संदेश

मुख्यमंत्री धामी ने नगला तराई में अपने खेत में खुद खेती करते हुए जैविक और पारंपरिक खेती का महत्व बताया और किसानों को प्रेरित किया।

संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा, CM डॉ. मोहन यादव ने किया कला पंचांग 2026-27 का विमोचन

राज्य

संस्कृति विभाग की योजनाओं की समीक्षा, CM डॉ. मोहन यादव ने किया कला पंचांग 2026-27 का विमोचन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक विभाग की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की और कलाकारों को प्रोत्साहन देने के लिए निर्देश दिए।

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

राज्य

CM योगी बोले - चुनौती थी, लेकिन किसानों ने भरोसा जताया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया, जिसे किसानों और पीएम मोदी की सफलता बताया गया।

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

राज्य

उत्तराखंड के BJP नेता के कत्ल पर तनाव, हिंसक झड़प, घरों में लगाई आग

उत्तराखंड के विकासनगर में दो समुदायों के बीच झड़प में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस पर पत्थरबाजी में अधिकारी घायल। इलाके में तनाव और इंटरनेट बंद।