GT Vs RR IPL 2026: दूसरा डबल हेडर मैच गुजरात और राजस्थान के बीच!

vaibhav-sooryavanshi-gt-vs-rr-ipl-2026-today

GT Vs RR IPL 2026: दूसरा डबल हेडर मैच गुजरात और राजस्थान के बीच!

gt vs rr ipl 2026 दूसरा डबल हेडर मैच गुजरात और राजस्थान के बीच

GT Vs RR IPL 2026: IPL 2026 सीजन का पहला डबल हेडर मैच आज, जिसमें से आज का दूसरा मैच गुजरात जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरु होगा। इसके ठीक आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस किया जाएगा।

बता दें कि, दोनों टीमें इस सीजन में 1-1 मैच खेल चुकी हैं, जिसमें से गुजरात की बात करें तो उसका पहला मुकाबला पंजाब किंग्स से हुआ और इस मुकाबले में पंजाब टीम को हार का सामना करना पड़ा। वहीं राजस्थान टीम ने पहला मैच चेन्नई के खिलाफ खेला, जिसमें राजस्थान को जीत मिली।

राजस्थान टीम और गुजरात जायंट्स का हेड टू हेड

IPL में अब तक गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स 8 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इसमें 6 मैच में गुजरात टाइटंस को जीत मिली। वहीं 2 मैचों में राजस्थान टीम को जीत मिली। अगर पिछले सीजन की बात करें तो दोनों टीमे 2 मैचों में आमने- सामने हुई थी, जिसमें से 1-1 मैच जीते।

 

वैभव पर होगी सबकी निगाहें

15 साल के वैभव सूर्यवंशी जब से राजस्थान टीम में शामिल हुए हैं, उनका जलवा हर तरफ बरकरार है। उन्होंने पिछले सीजन में भी कमाल दिखाया था। इस सीजन के पहले मैच में उन्होंने 15 गेंद में 50 रन ठोके थे। 17 गेंद पर 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हो गए थे।

कहां देख सकते हैं मैच?

IPL 2026 का 9वां मैच गुजरात जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। वहीं जियो हॉटस्टार ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

पॉसिबल प्लेइंग-XII

गुजरात टाइटंस (GT)

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा ।

राजस्थान रॉयल्स (RR)

रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा और दसुन शनाका।

  Also Read- DC Vs MI IPL 2026: पहले डबल हेडर में आज दिल्ली और मुंबई की भिड़ंत!

संबंधित सामग्री

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।

 हाईवे पर ट्रेलर-बाइक टक्कर से लगी आग, बाइक सवार की मौत!

राज्य

हाईवे पर ट्रेलर-बाइक टक्कर से लगी आग, बाइक सवार की मौत!

दुर्ग-राजनांदगांव हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 21 वर्षीय राहुल चक्रधारी की मौत हो गई। वह अपनी माँ को छोड़ने के बाद लौट रहा था।

मध्य प्रदेश सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की प्रक्रिया तेज की

राज्य

मध्य प्रदेश सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की प्रक्रिया तेज की

मध्य प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने के लिए सरकार ने समिति गठित की है। समिति को ड्राफ्ट तैयार करने के लिए 60 दिनों का समय दिया गया है।

प्रेम संबंध के शक में भाई ने ली शादीशुदा बहन की जान, शव कुएं में फेंकने के बाद किया सरेंडर

जुर्म गाथा

प्रेम संबंध के शक में भाई ने ली शादीशुदा बहन की जान, शव कुएं में फेंकने के बाद किया सरेंडर

फतेहपुर में एक युवक ने अपनी बहन की हत्या कर दी। उसने शव को कुएं में फेंक दिया और पुलिस चौकी में आत्मसमर्पण कर दिया।