प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस में छाए

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता में टॉप स्थान हासिल कर ग्रैंड शतरंज टूर फाइनल्स में जगह बनाई।

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर, 12 नंबर हासिल कर टॉप पर

R प्रज्ञानानंदा सेंट लुईस टूर्नामेंट के रैपिड में टॉप पर

भारतीय ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता के रैपिड वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया, और 18 में से 12 नंबर हासिल कर टॉप पर पहुंच गए है। इसके साथ ही साल के अंत में होने वाले ‘ग्रैंड शतरंज टूर (GCT)’ फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदें भी कायम रखी हैं। 

12 पॉइंट्स के साथ टॉप पर

अब खिताब का फैसला 18 ब्लिट्ज मैचों से होगा। इस प्रदर्शन से साल के अंत में होने वाले ग्रैंड चेस टूर फाइनल में जगह बनाने की उनकी उम्मीदें भी मजबूत हो गई हैं। रैपिड सेक्शन के 9वें और अंतिम राउंड में प्रज्ञानानंदा को नीदरलैंड्स के जोर्डन वान फोरीस्ट से हार मिली। इसके बावजूद वह 12 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बने है। रैपिड सेक्शन में उन्होंने 4 मैच जीते, 4 ड्रॉ खेले और सिर्फ एक मुकाबला हारा।  

वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुकेश को चुनौती

उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंजारोव और अमेरिका के वेस्ली सो 11-11 पॉइंट्स के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर हैं। सिंजारोव इसी साल होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के D गुकेश को चुनौती देंगे। टूर्नामेंट का रैपिड सेक्शन खत्म हो गया है। अब सभी खिलाड़ियों को 18 ब्लिट्ज मुकाबले खेलने हैं, जिनके बाद चैंपियन का फैसला किया जाएगा। 2 लाख डॉलर यानि करीब ₹1.67 करोड़ की कुल इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट के विजेता को 50 हजार डॉलर मिलेंगे। ब्लिट्ज में हर जीत पर 1 पॉइंट मिलेगा, इसलिए प्रज्ञानानंदा के लिए अपनी बढ़त बनाए रखना आसान नहीं होगा।

संबंधित सामग्री

वेस्ली सो ने जीता सिंकफील्ड कप, प्रज्ञानानंदा दूसरे नंबर पर रहे

वेस्ली सो ने जीता सिंकफील्ड कप, प्रज्ञानानंदा दूसरे नंबर पर रहे

भारतीय शतरंज खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा सिंकफील्ड कप में विजेता बनने से चूक गए, अंतिम आर्मागेडन मुकाबले में वेस्ली सो ने जीत हासिल की।

शतरंज में भारत का जलवा: आर प्रज्ञानानंदा ने जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब

शतरंज में भारत का जलवा: आर प्रज्ञानानंदा ने जीता सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज खिताब

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने सेंट लुइस में आयोजित GCT रैपिड और ब्लिट्ज टूर्नामेंट में खिताब जीत लिया और $50,000 की प्राइज मनी प्राप्त की।

आज इंटरनेशनल चेस डे? जानें इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य

आज इंटरनेशनल चेस डे? जानें इतिहास, महत्व और रोचक तथ्य

20 जुलाई को मनाया जाता है इंटरनेशनल चेस डे, जिस दिन 1924 में FIDE की स्थापना हुई थी। शतरंज खेलने के फायदे और इसकी वैश्विक लोकप्रियता पर एक नज़र।

नॉर्वे चेस खिताब को अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानानंदा

नॉर्वे चेस खिताब को अपने नाम करने वाले पहले भारतीय बने प्रज्ञानानंदा

Indian chess prodigy R. Praggnanandhaa has become the first from his country to clinch the Norway Chess 2026 title, defeating top players including Magnus Carlsen.

नॉर्वे शतरंज 2026 में प्रग्नानंद ने कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की

नॉर्वे शतरंज 2026 में प्रग्नानंद ने कार्लसन के खिलाफ दूसरी जीत दर्ज की

Indian chess prodigy R. Praggnanandhaa defeated world number one Magnus Carlsen twice in the ongoing Norway Chess 2026, marking a significant upset.

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026