छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेज

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 250 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने छत्तीसगढ़ में पांच नए मेडिकल कॉलेजों के निर्माण को मंजूरी दी है, प्रत्येक में 50 एमबीबीएस सीटें होंगी, जिससे राज्य में चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा।

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज, 250 नई MBBS सीटों को मिली मंजूरी

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली है। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राज्य में पांच नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। ये मेडिकल कॉलेज दंतेवाड़ा के गीदम, जशपुर के कुनकुरी, मनेन्द्रगढ़, जांजगीर-चांपा और कबीरधाम में स्थापित किए जाएंगे। प्रत्येक कॉलेज में 50-50 एमबीबीएस सीटें होंगी। इस तरह शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य में कुल 250 नई एमबीबीएस सीटों का विस्तार होगा।

मजबूत स्वास्थ्य तंत्र विकसित करना है

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस उपलब्धि को छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य ऐसा आधुनिक और मजबूत स्वास्थ्य तंत्र विकसित करना है, जहां प्रदेश के युवाओं को डॉक्टर बनने के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े और आम लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूर-दराज़ के शहरों में जाने की आवश्यकता न हो।

स्थानीय मानव संसाधन विकास के प्रमुख केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी नक्सल प्रभावित रहे गीदम से लेकर उत्तर छत्तीसगढ़ के आदिवासी क्षेत्र कुनकुरी तक मेडिकल कॉलेजों की स्थापना यह दर्शाती है कि विकास अब प्रदेश के अंतिम छोर तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि ये संस्थान केवल मेडिकल कॉलेज नहीं होंगे, बल्कि चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान, विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं और स्थानीय मानव संसाधन विकास के प्रमुख केंद्र बनेंगे।

गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार

साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से काम कर रही है। नए मेडिकल कॉलेजों से स्थानीय युवाओं को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा के अधिक अवसर मिलेंगे, वहीं प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की संख्या भी बढ़ेगी। इससे ग्रामीण, आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी, चिकित्सा शिक्षा का विस्तार होगा और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

संबंधित सामग्री

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

छत्तीसगढ़ को मिले 43,250 करोड़ के FDI प्रस्ताव, CM साय ने सिंगापुर की कंपनी को सौंपा ‘इन्वेस्टमेंट इनविटेशन लेटर’

SING Forum 2026 में छत्तीसगढ़ ने 43,250 करोड़ का FDI प्राप्त कर, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर में बड़ी परियोजना हासिल की।

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- संदेह है तो जनता का विश्वास जीतना होगा

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने छत्तीसगढ़ के दौरे पर ROLBOL यूथ कॉन्क्लेव 2026 में भाग लिया और युवाओं के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

सिंगापुर दौरे पर CM विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ में निवेश बढ़ाने पर उद्योगपतियों से करेंगे चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर में SING फोरम 2026 में भाग लेकर निवेश की संभावनाओं को वैश्विक निवेशकों के सामने प्रस्तुत किया।

महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM विष्णुदेव साय और ओडिशा CM की होगी मुलाकात

महानदी जल विवाद पर आज दिल्ली में बड़ी बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में CM विष्णुदेव साय और ओडिशा CM की होगी मुलाकात

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों ने दिल्ली में महानदी जल विवाद के समाधान के लिए बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्रियों की भी भागीदारी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर