डबल मर्डर का खुलासा

जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट ,डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

छत्तीसगढ़ में जमीन विवाद के चलते बुजुर्ग दंपती की हत्या। पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने हत्या के बाद शवों को जलाया।

जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट ,डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती को उतारा मौत के घाट ,डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा

डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दे छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपती की हत्या कर शवों को जला दिया गया था। आरोपियों ने पहले कुल्हाड़ी से दंपती की हत्या की, फिर घर में आग लगाकर इसे हादसा साबित करने की कोशिश की। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोंधा गांव का है।दरअसल, आरोपियों ने एक किसान से 4 एकड़ जमीन का सौदा किया था। लेकिन बुजुर्ग दंपती ने ज्यादा कीमत देकर वह जमीन खरीद ली। इससे नाराज होकर 2 सगे भाइयों ने रिटायर्ड SECL कर्मचारी और उनकी पत्नी को मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई को ग्राम औरामुड़ा निवासी मंगल राठिया (65) और उनकी पत्नी पुनाई बाई राठिया (55) के जले हुए शव घर के अंदर मिले थे। सूचना मिलते ही धरमजयगढ़ पुलिस, एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए और पोस्टमॉर्टम के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस डॉग 'रूबी' बनी अहम कड़ी

घटना स्थल पर मिली हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी की गंध लेकर पुलिस डॉग रूबी सीधे संदेही श्याम लाल राठिया तक पहुंची। जांच में सामने आया कि, मृतक और आरोपी परिवार के बीच कई वर्षों से जमीन विवाद चल रहा था।एफएसएल रिपोर्ट, तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने श्याम लाल राठिया (32) और उसके भाई जीवन लाल राठिया (48) से पूछताछ की, जिसमें दोनों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

जमीन विवाद में रची साजिश

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, साल 2013 में खरीदी गई जमीन बाद में मंगल राठिया ने खरीद ली थी और उसी पर मकान बनाकर खेती कर रहा था। इसी रंजिश के चलते 14 जुलाई की रात दोनों भाई टांगी लेकर घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही मंगल राठिया पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। शोर सुनकर बाहर आई उनकी पत्नी पुनाई बाई की भी हत्या कर दी गई।

शव जलाकर हादसा दिखाने की कोशिश

हत्या के बाद आरोपियों ने दोनों शवों पर कपड़े, सोफा कवर और बाकी सामान डालकर आग लगा दी। इसके बाद घर के दो कमरों में भी आग लगा दी, ताकि हत्या को आगजनी की दुर्घटना का रूप दिया जा सके।घटना में इस्तेमाल कुल्हाड़ी छोड़कर दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर कुल्हाड़ी और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद कर जब्त कर लिए हैं।

दो सगे भाई गिरफ्तार, भेजे गए जेल

पुलिस ने मामले में श्याम लाल राठिया और जीवन लाल राठिया, दोनों निवासी ग्राम क्रोंधा, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

SSP बोले- अपराधी बच नहीं सकते

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि भूमि विवाद या आपसी रंजिश का समाधान कानून के दायरे में होना चाहिए। अपराध कितना भी सुनियोजित क्यों न हो, वैज्ञानिक विवेचना, एफएसएल और पुलिस डॉग की मदद से अपराधियों तक पहुंचना संभव है। फिलहाल गिरफ्तार कर आगे की जांच की जा रही है।

संबंधित सामग्री

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

Rohtak Double Murder: लिव-इन पार्टनर के साथ युवक की हत्या, नहर से मिले दोनों के शव; दो गिरफ्तार

हरियाणा के रोहतक में एक युवक और उसकी लिव-इन पार्टनर की हत्या के बाद शव नहर से बरामद; पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया।

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

छत्तीसगढ़ शासन ने ओरिएंटल इंश्योरेंस को बीमा दावे में देरी के लिए तीन वर्ष के लिए ब्लैकलिस्ट किया।

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

सरकारी स्कूल के शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से गलत हरकत का आरोप, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर पीटा

रतलाम में एक अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार का आरोप लगा। ग्रामीणों ने शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा। पुलिस ने कार्रवाई की।

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल बड़ी मुसीबत में, मारपीट और धमकी के आरोप में तीन साथियों समेत गिरफ्तार

बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल और उनके साथियों पर मारपीट, धमकी और लूट के आरोप में FIR दर्ज की गई। देहरादून पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने नहीं हुए पेश, गिरफ्तारी वारंट की तैयारी

रैपर हनी सिंह महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश नहीं हुए, जिसके बाद पुलिस गिरफ्तारी वारंट और LOC के लिए अदालत का रुख करेगी।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर