कानपुर शोरूम में भीषण आग

कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

कानपुर के गोविंद नगर में फर्नीचर शोरूम में लगी भीषण आग। 6 लोग फंसे, आग पर काबू पाने के लिए 8 से ज्यादा दमकल गाड़ियां मौजूद।

By : नरेंद्र सिंह
कानपुर के 4 मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, 6 लोगों के फंसे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मंगलवार सुबह एक चार मंजिला फर्नीचर शोरूम में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी इमारत उसकी चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, शोरूम के भीतर 6 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई टीमों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।

चारों मंजिलें धुएं और लपटों से घिरीं

यह हादसा कानपुर के गोविंद नगर स्थित पुराने पुल के पास मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगते ही कुछ ही मिनटों में उसने पूरे चार मंजिला शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें और काला धुआं करीब दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था।

6 लोगों के फंसे होने की आशंका, प्रशासन ने बंद कराया रास्ता

घटना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर गोविंदपुरी पुराने पुल से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई, ताकि राहत और बचाव कार्य में कोई बाधा न आए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत के अंदर 6 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी। राहत दल ने पूरे परिसर की तलाशी शुरू कर दी।

8 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की 8 से अधिक गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। इसके अलावा विशेष वाटर टेंडर भी बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने तीन दिशाओं से इमारत को घेरकर आग बुझाने का अभियान चलाया। फर्नीचर कारोबारी गौरव भसीन ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। हालांकि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग घटना की विस्तृत जांच कर रहे हैं।

 

आग पर काबू, अब कूलिंग ऑपरेशन जारी

सीएफओ दीपक शर्मा के अनुसार आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल इमारत में कूलिंग का काम जारी है, ताकि दोबारा आग भड़कने की संभावना न रहे। अधिकारियों का कहना है कि घटना में हुए नुकसान और अंदर मौजूद लोगों की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद साझा की जाएगी।

संबंधित सामग्री

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में आग लगने से 33 कमरे जल गए। आग से मजदूर झुलस गए और कुछ ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गए।

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

गाजियाबाद में डिलीवरी मार्ट में लगी भीषण आग, काला पत्थर रोड पर मचा हड़कंप; CM योगी ने लिया संज्ञान

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक ऑनलाइन शॉपिंग गोदाम में आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। CM योगी ने भी संज्ञान लिया।

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई, कई यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।

जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग, 8 लग्जरी कारें जलकर खाक; 50 से ज्यादा गाड़ियां थीं खड़ी

जयपुर के मर्सिडीज वर्कशॉप में भीषण आग, 8 लग्जरी कारें जलकर खाक; 50 से ज्यादा गाड़ियां थीं खड़ी

जयपुर के सीतापुरा स्थित मर्सिडीज वर्कशॉप में आग लगने से 8 कारें और कई महंगे पार्ट्स नष्ट हो गए। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

आदिलाबाद के RIMS अस्पताल में आग, 5 दिन के नवजात की मौत; 28 बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

तेलंगाना के RIMS अस्पताल में आग लगने से एक नवजात शिशु की मौत हो गई, जबकि 28 अन्य बच्चों को सुरक्षित बचाया गया।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर