अकेले चुनाव लड़ेगी मायावती, कहा - गठबंधन की सभी खबरें फर्जी

mayawati-to-fight-2027-up-polls-solo-dismisses-alliance-news-as-fake

अकेले चुनाव लड़ेगी मायावती, कहा - गठबंधन की सभी खबरें फर्जी

अकेले चुनाव लड़ेगी मायावती कहा -  गठबंधन की सभी खबरें फर्जी

Mayawati UP elections: बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अकेले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा- हम किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेंगे। मीडिया में चल रही गठबंधन की सभी खबरें फर्जी हैं। यह हमारे खिलाफ साजिश है।

[caption id="attachment_134909" align="alignnone" width="1064"]मायावती मायावती[/caption]

चुनाव को लेकर बोली मायावती

अपने बयान में उन्होंने कहा कि इन दिनों लोकतंत्र और संविधान को मजबूती प्रदान करने के बजाय 'अर्टिफिशयल इंटेलिजेंस' को सफलता की कुंजी बताने की स्वार्थी चर्चाएं चल रही हैं। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि UP में जैसे-जैसे चुनाव पास आएंगे, जो लोग हमारे खिलाफ हैं, वे हमें सत्ता से दूर रखने की और भी कोशिश करेंगे। हमारे खिलाफ साजिश भी रची जाएगी। सिर्फ UP में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सभी 'अंबेडकरवादियों' को बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर का आत्म-सम्मान पाने के आंदोलन को मजबूत करने के लिए सभी को काम करते रहना चाहिए।

Mayawati UP elections: गठबंधन का ऑफर

बता दे कि, बसपा और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के गठबंधन की खबरें सामने लगातार सामने आ रही थीं। इसके अलावा 3 दिन पहले अखिलेश यादव ने भी इशारों में गठबंधन का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा था- BSP से पुराने रिश्ते हैं। कई बार गठबंधन बनते है और टूटते हैं। BSP सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली में हाल ही में अलॉट हुए टाइप-8 बंगले को लेकर उठ रही अफवाहों पर सफाई दी। कहा-BJP सरकार ने कई बंगले अलॉट किए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से नहीं लिए गए या छोड़ दिए गए। अब मुझे T-8 का सही बंगला अलॉट किया गया है, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया है।

‘जानलेवा हमला हुआ’

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सरकार और इनके मुखिया के इशारे पर ही 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड में मुझ पर जानलेवा हमला हुआ। इसके बाद 03 जून 1995 को बसपा के नेतृत्व में UP में पहली सरकार बनी। उसी वक्त से सुरक्षा कारणों से मुझे तत्कालीन भारत सरकार द्वारा उच्च सुरक्षा दी गई थी। वह सुरक्षा खतरा कम होने के बजाय अब और भी बढ़ गया है। इस नाते टाइप-8 का बंगला मिला है।

 

संबंधित सामग्री

Yoga Day 2026: 70 की उम्र में 50 जैसा दिखना है तो योग अपनाइए, बोले प्रधानमंत्री मोदी

देश-विदेश

Yoga Day 2026: 70 की उम्र में 50 जैसा दिखना है तो योग अपनाइए, बोले प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कोलकाता के रेड रोड पर योग दिवस 2026 के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया, योग के महत्व को बताया।

आगरा में जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप

राज्य

आगरा में जूता कारोबारी ने की आत्महत्या, पत्नी पर लगाए आरोप

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में एक जूता कारोबारी ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली, सोशल मीडिया पर पत्नी और उसके परिवार पर आरोप लगाया।

कर्णप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा,  लोगों को बनाया बंधक

राज्य

कर्णप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे पर किया कब्जा, लोगों को बनाया बंधक

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में निहंगों ने गुरुद्वारे में कब्जा कर लिया और एक व्यक्ति को बंधक बना लिया। पुलिस और ITBP ने स्थिति पर नियंत्रण पाया पर तनाव बरकरार है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM योगी ने झांसी में किया योग, काशी में जल में योगासन

राज्य

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर CM योगी ने झांसी में किया योग, काशी में जल में योगासन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत के विभिन्न नेताओं ने योग किये। मुख्यमंत्री योगी ने झांसी में योग किया, प्रयागराज और काशी में भी विशेष आयोजन हुए।

लेबनान पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद, आज फिर होगी बात

देश-विदेश

लेबनान पर इजरायल के हमले के जवाब में ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट किया बंद, आज फिर होगी बात

ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है इजराइल के लेबनान पर हमले के बाद। ईरान, अमेरिका, और पाकिस्तान शांति वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड में मिले।