मेरठ स्नेक मर्डर

मेरठ: दूध में मिलाई नींद की गोलियां, फिर जहरीला सांप से डंसाया, बीमा और प्रेम संबंध में कातिल बनी बीवी

मेरठ में एक महिला ने अपने प्रेमी और दो सपेरों के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी, जिसमें जहरीले सांप का इस्तेमाल किया गया था।

By : चंचल खेडकर
मेरठ: दूध में मिलाई नींद की गोलियां, फिर जहरीला सांप से डंसाया, बीमा और प्रेम संबंध में कातिल बनी बीवी

उत्तर प्रदेश के मेरठ से रिश्तों को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक की मौत को पहले सामान्य सांप के काटने का मामला माना जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी और दो सपेरों के साथ मिलकर पति को जहरीले करैत सांप से डसवाकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी और दोनों सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नींद की गोलियां... फिर आधी रात सांप से हमला

पुलिस के अनुसार, मृतक अतुल कुमार (32) को पहले दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई गईं। इसके बाद रात करीब दो बजे पत्नी ने अपने प्रेमी और दो सपेरों को घर बुलाया। आरोप है कि उन्होंने बिस्तर पर जहरीला करैत सांप छोड़ दिया, जिसने अतुल को डस लिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से चले गए और पत्नी दूसरे कमरे में जाकर सो गई।

सुबह मचाया शोर, लेकिन बयान से खुली साजिश

सुबह पत्नी ने शोर मचाते हुए परिजनों को बताया कि अतुल को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप और शरीर पर डसने के निशान मिलने से शुरुआत में मामला हादसा लगा। लेकिन पूछताछ के दौरान पत्नी के बयान और उसके व्यवहार पर परिजनों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और कॉल डिटेल से पूरे मामले का खुलासा हो गया।

प्रेमी के मोबाइल से मिला अहम सबूत

पुलिस ने स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके मोबाइल में डिब्बे में बंद सांप की तस्वीर मिली, जो घटनास्थल पर मिले सांप से मेल खाती थी। पूछताछ में उसने कथित तौर पर पूरी साजिश स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार, हत्या के लिए दो सपेरों से 5 लाख रुपये में सौदा किया गया था।

बीमा की रकम और प्रेम संबंध बना वजह

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आरोपी महिला और वैन ड्राइवर के बीच प्रेम संबंध थे। पुलिस का दावा है कि दोनों 20 लाख रुपये की बीमा राशि हासिल कर नई जिंदगी शुरू करना चाहते थे। जांच में यह भी सामने आया कि इससे पहले अतुल को कार से टक्कर मारकर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए थे।

7 साल पहले की थी लव मैरिज

अतुल और दामिनी ने करीब सात साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। दोनों मिलकर एक निजी स्कूल चलाते थे और उनका छह साल का बेटा है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित सामग्री

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

IGKV पेपर लीक: प्रोफेसर निकला मास्टरमाइंड, लिफाफे में छेद कर रिकॉर्ड किया प्रश्नपत्र

रायपुर में IGKV के B.Sc. कृषि पाठ्यक्रम के पेपर लीक मामले में प्रोफेसर सहित 6 आरोपी गिरफ्तार, दो अभी फरार। पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग डिवाइस समेत सबूत जब्त किए।

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

10वीं के दो छात्रों ने लेडी प्रिंसिपल को 27 बार चाकू से गोदा, बाबू और iPhone ने खोला हत्या का राज

तेलंगाना में दो छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल की हत्या की। पुलिस ने वारदात सुलझाई और आरोपियों को पकड़ा।

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

CCTV ने खोला ₹2.14 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ फ्रॉड का राज, बूंदी से आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान के बूंदी जिले में CCTV ने महाराष्ट्र साइबर फ्रॉड मामले में महत्वपूर्ण सुराग दिया, जिसके चलते 32 वर्षीय राजेंद्र गणराज नागर को गिरफ्तार किया गया।

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

UP ATS का बड़ा एक्शन, शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 52 संदिग्ध गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में ATS और पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई की, 52 संदिग्ध गिरफ्तार, 175 से पूछताछ की गई।

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

जिस पिता से सुरक्षा की उम्मीद थी, उसी पर बेटी के शोषण का आरोप… दूसरी बार मां बनी तो नवजात भी छीन लिया!

रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके पिता द्वारा कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग दो बार गर्भवती हुई और उसके पिता ने गर्भपात कराया।

Advertisement

Uk Add यूसीसी-समानता द्वारा समरसता 01 on 23 Aug 2026