Mid Day Meal Scandal: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलारी मिड-डे मील कांड पर मांगा जवाब:...

mid-day-meal-scandal

Mid Day Meal Scandal: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलारी मिड-डे मील कांड पर मांगा जवाब: बच्चों को परोसा गया कुत्ते का जूठा खाना

mid day meal scandal छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पलारी मिड-डे मील कांड पर मांगा जवाब बच्चों को परोसा गया कुत्ते का जूठा खाना

Mid Day Meal Scandal: छत्तीसगढ़ के पलारी ब्लॉक स्थित लच्छनपुर मिडिल स्कूल में बच्चों को कथित तौर पर कुत्ते का जूठा खाना परोसे जाने की घटना पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने इस मामले में मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे "गंभीर लापरवाही और अमानवीय कृत्य" करार दिया है।

[caption id="attachment_98361" align="alignnone" width="300"]Mid Day Meal Scandal Mid Day Meal Scandal[/caption]

Mid Day Meal Scandal: जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई

घटना 28 जुलाई 2025 की है, जब स्कूल में मिड-डे मील के तहत परोसा गया भोजन पहले एक आवारा कुत्ता चाट चुका था। इसके बावजूद वही खाना 83 बच्चों को परोस दिया गया। इस घोर लापरवाही के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी, लेकिन बच्चों की संख्या को लेकर आधिकारिक आंकड़ों में भ्रम सामने आया। कहीं 78 तो कहीं 83 बच्चों का उल्लेख किया गया, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई।

Mid Day Meal Scandal:सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग को 19 अगस्त 2025 तक विस्तृत जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। शिक्षा विभाग के सचिव को इस संबंध में व्यक्तिगत हलफनामा पेश करने को कहा गया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मिड-डे मील केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, गरिमा और जीवन से जुड़ा अहम विषय है। ऐसी लापरवाही को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Mid Day Meal Scandal: कोर्ट ने सरकार से चार प्रमुख बिंदुओं पर जवाब मांगा है:

  1. क्या सभी प्रभावित बच्चों को समय पर एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई?

  2. घटना के लिए जिम्मेदार शिक्षकों और स्व-सहायता समूह पर क्या कार्रवाई की गई?

  3. क्या पीड़ित बच्चों को किसी प्रकार का मुआवजा प्रदान किया गया?

  4. भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या ठोस व्यवस्था की गई है?

Mid Day Meal Scandal: इस घटना ने राज्यभर में जनाक्रोश को जन्म दिया है और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गहन चिंताएं उठी हैं। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी ने स्पष्ट कर दिया है कि बच्चों की सेहत और सम्मान से समझौता कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को तय की गई है।

संबंधित सामग्री

होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे 7 मासूम, परिजनों ने तोड़कर निकाला बाहर, संचालक पर बदसलूकी का आरोप

राज्य

होटल की लिफ्ट में 15 मिनट तक फंसे रहे 7 मासूम, परिजनों ने तोड़कर निकाला बाहर, संचालक पर बदसलूकी का आरोप

मंडला के श्रीजी इन होटल में लिफ्ट में तकनीकी खराबी आने से सात बच्चे फंस गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला।

सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नए घाटों का लिया जायजा, 778 करोड़ की लागत से हो रहे तैयार

राज्य

सीएम डॉ. मोहन और केंद्रीय मंत्री खट्टर ने नए घाटों का लिया जायजा, 778 करोड़ की लागत से हो रहे तैयार

उज्जैन में सिंहस्थ-2028 को भव्य बनाने के लिए विकास कार्य जारी हैं। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने नवीन घाट निर्माण की समीक्षा की।

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राज्य

राजस्थान के अलवर में कपल ने की आत्महत्या की कोशिश, पत्नी की मौत

राजस्थान के अलवर में एक कपल ने मामूली कहासुनी के बाद सल्फास का सेवन किया, जिसके परिणामस्वरूप पत्नी की मौत हो गई और पति बच गए।

Re-NEET परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेंगे 38 साइबर एक्सपर्ट

राज्य

Re-NEET परीक्षा को लेकर भोपाल पुलिस अलर्ट, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नजर रखेंगे 38 साइबर एक्सपर्ट

21 जून को होने वाली री-नीट परीक्षा के लिए भोपाल में पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं, साइबर ठगी और पेपर लीक को रोकने के लिए विशेष निगरानी तैनात की गई है।

महाराष्ट्र हादसा: कीर्तन के बीच मातम में बदली श्रद्धा, मंदिर हॉल की छत गिरने से मची चीख-पुकार,40 दबे

देश-विदेश

महाराष्ट्र हादसा: कीर्तन के बीच मातम में बदली श्रद्धा, मंदिर हॉल की छत गिरने से मची चीख-पुकार,40 दबे

महाराष्ट्र के परभणी जिले के एक मंदिर में छत गिरने की घटना में 30-40 श्रद्धालु घायल हुए, जब मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन चल रहा था।