Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई

a-cabinet-meeting-was-held-under-the-chairmanship-of-chief-minister-pushkar-singh-dhami

Cabinet Meeting : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई

cabinet meeting   मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई

Cabinet Meeting  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा समेत तमाम मंत्री मौजूद रहे. सतपाल महाराज और धन सिंह रावत वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए.

READ MORE :सीएम धामी ने अखिलेश यादव पर कसा तंज

बैठक के दौरान कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ आंदोलनकारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. और कैबिनेट ने राज्य निर्माण और राज्य के विकास में पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के योगदान को भी याद किया. इसके बाद बैठक के दौरान तमाम विभागों के महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई.

7 प्रस्तावों पर लगी मुहर

 
  • पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के लेखा जोखा को विधानसभा के सदन पटल पर रखने को मिली मंजूरी
  • अभियोजन संवर्ग ढांचे के पुनर्गठन को मिली मंजूरी. सहायक अभियोजन अधिकारी के 46 अतिरिक्त पदों के सृजन को मिली मंजूरी
  • ऊर्जा विभाग के वार्षिक वित्तीय प्रतिवेदन 2022- 23 को विधानसभा के सदन पटल पर रखने को मिली मंजूरी
  • राज्य की दुकानों और संस्थानों में महिला कर्मचारी अब रात 9 से सुबह 6 बजे की शिफ्ट यानि रात के समय भी काम कर सकेंगी. इसके लिए सुरक्षा प्रावधान किए जाएंगे. हालांकि, इसके लिए महिलाओं को पहले लिखित सहमति देनी होगी.
  • उत्तराखण्ड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) (संशोधन) अध्यादेश, 2025 के जरिए उत्तराखंड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) अधिनियम, 2017 की धारा 1 (2), 8, 9 एवं धारा 19 में संशोधन को मिली मंजूरी
  • देहरादून शहर में प्रस्तावित मेट्रो नियो परियोजना के प्रस्ताव पर आवासन एवं शहरी विकास मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से दिए गए सुझाव को मंत्रिमण्डल को अवगत कराने और मार्गदर्शन प्राप्त किए जाने संबंधित प्रस्ताव प्रस्तावित किया गया है
  • मानव वन्य जीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली- 2025 में संशोधन को मिली मंजूरी
     

संबंधित सामग्री

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राज्य

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के आधार पर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।