AJAYGARH NEWS: अजयगढ़ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ajaygarh-news

AJAYGARH NEWS: अजयगढ़ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

ajaygarh news अजयगढ़ में संदिग्ध हालत में युवक की मौत जांच में जुटी पुलिस

AJAYGARH NEWS: अजयगढ़ कस्बे के कुलयाना मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। मोहल्ले के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तत्काल अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रमेश सोनकर के रूप में हुई है, जो वार्ड क्रमांक 7 का निवासी था और उसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है।

[caption id="attachment_85620" align="alignnone" width="300"]AJAYGARH NEWS AJAYGARH NEWS[/caption]

AJAYGARH NEWS: पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी

घटना की सूचना मिलते ही अजयगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा तैयार किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक की मौत कैसे हुई। यह किसी सड़क दुर्घटना का मामला है, कोई आपराधिक वारदात है या आत्महत्या – इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

AJAYGARH NEWS: निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा

घटना के बाद नगर में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गई हैं। मोहल्ले के लोगों में इस घटना को लेकर चिंता और आशंका का माहौल बना हुआ है। रमेश सोनकर अपने पीछे पत्नी, एक चार वर्षीय पुत्र और तीन वर्षीय पुत्री को छोड़ गया है। उसके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

AJAYGARH NEWS: जांच पूरी होने तक धैर्य रखें

फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच पूरी होने तक धैर्य रखें।

READ MORE: राहुल गांधी पर संस्कारों की अनदेखी का आरोप: दादी इंदिरा गांधी की तस्वीर पर जूते पहनकर चढ़ाया पुष्प!

संबंधित सामग्री

पिकअप वाहन की चपेट में आने से 1 पुलिसकर्मी की मौत, 1 घायल

जुर्म गाथा

पिकअप वाहन की चपेट में आने से 1 पुलिसकर्मी की मौत, 1 घायल

In Dhamtari district, a pickup vehicle struck two policemen on duty, killing one and seriously injuring the other.

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

जुर्म गाथा

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

A long-time employee at Manoharmal & Company Jewelers in Raipur's Sadar Bazar stole gold jewelry valued over ₹2 crore. The theft was discovered through CCTV footage.

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

राज्य

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दे दी है, जिसमें कर्मचारियों के तबादले 1 जून से 15 जून तक होंगे। नई नीति में पति-पत्नी की साथ पदस्थापना और गंभीर बीमारी में रियायत शामिल है।

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

राज्य

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

In Gwalior, a scammer lured unemployed youths with false promises of government jobs, defrauding them of ₹7.75 lakh.

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

राज्य

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में AC में ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।