Jashpur Fraud: लूट के लौटे से करोड़ों की ठगी, शातिर ठगों ने भोले भाले आदिवासियों को बनाया शिकार

ashpur-magic-kalash-fraud

Jashpur Fraud: लूट के लौटे से करोड़ों की ठगी, शातिर ठगों ने भोले भाले आदिवासियों को बनाया शिकार

jashpur fraud लूट के लौटे से करोड़ों की ठगी शातिर ठगों ने भोले भाले आदिवासियों को बनाया शिकार

ashpur Magic Kalash Fraud: आपने किस्सों कहानियों में चकत्कारी लौटे की कहानियां तो सुनी होगी जिसमे लौटा लोगों की किस्मत बदल देता है.उससे जो मांगों वो मिल जाता है.लेकिश छत्तीसगढ़ में इस लौटे को ठगों ने ठगी का हथियार बना लिया.

ashpur Magic Kalash Fraud: ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जादुई कलश के नाम पर ग्रामीणों से करोड़ों की ठगी की गई है। शातिर ठगों ने दावा किया कि उन्हें कोरबा से एक जादुई कलश मिला। इसकी कीमत विदेश में अरबों में हैं। सरकार इसको बेचेगी और मुनाफा सभी सदस्यों में बांटा जाएगा।

25,000 से 70,000 रुपए वसूले

ग्रामीणों को झांसे में लेकर ठगों ने सिक्योरिटी मनी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 25,000 से 70,000 रुपए वसूले। 1 से 5 करोड़ रुपए मुनाफे का लालच दिया। यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। जब ग्रामीणों को इसका फायदा नहीं मिला, तो उन्होंने थाने में शिकायत की। तब इस मामले का खुलासा हुआ। [caption id="attachment_104824" align="alignnone" width="300"]आरोपी आरोपी[/caption]

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शुक्रवार को 4 आरोपी को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में 1 करोड़ 94 लाख रुपए के ठगी के सबूत मिले हैं। यह रकम और भी ज्यादा हो सकती है।

ये था मामला

2021 में 6 ठगों ने आरपी ग्रुप नाम से फर्जी कंपनी बनाकर ग्रामीणों को झांसे में लिया। उन्होंने ग्रामीणों को मौखिक रूप से बताया कि कोरबा जिले के मंडवारानी क्षेत्र में एक जादुई कलश मिला है। दावा किया कि यह चमत्कारी धातु का कलश है। यह विदेशों में अरबों की कीमत का है। भारत सरकार इसे बेचेगी, जिससे मुनाफा जुड़े सभी सदस्यों में बांटा जाएगा। ग्रामीणों से सदस्यता, सिक्योरिटी मनी और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 25,000 से 70,000 रुपए तक वसूले गए। उन्होंने बाकायदा आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो लेकर केवाईसी की झूठी प्रक्रिया भी पूरी की। कंपनी से जुड़ने पर 1 से 5 करोड़ रुपए मिलने का सपना दिखाया गया।

पीड़ित की शिकायत से खुला राज

7 सितंबर 2025 को ग्राम चिड़ौरा की अमृता बाई ने पत्थलगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि उसने 2021 में कंपनी में 25,000 रुपए जमा किए थे, लेकिन अब तक कोई फायदा नहीं मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शरू की।

पुलिस ने मामले में..

  • राजेन्द्र कुमार दिव्य,
  • तुरेंद्र कुमार दिव्य उर्फ मनीष,
  • प्रकाश चंद्र धृतलहरे,
  • उपेंद्र कुमार सारथी,
को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कार, मोबाइल और दस्तावेज समेत करीब 13 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया है। वहीं महेंद्र बहादुर सिंह ठाकुर और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में SSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह एक बड़ा ठगी का मामला है। जिसमें हजारों ग्रामीणों से करोड़ों रुपए हड़पे गए। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। 2 आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
Read: कुतुबमीनार से भी बड़ा पुल, मिजोरम को दिल्ली से जोड़ने वाली पहली ट्रेन Watch:- US ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया

संबंधित सामग्री

दीपिका नागर सुसाइड केस: PM रिपोर्ट ने खोले राज, शरीर पर चोंट के निशान

देश-विदेश

दीपिका नागर सुसाइड केस: PM रिपोर्ट ने खोले राज, शरीर पर चोंट के निशान

नोएडा में दीपिका नागर की दहेज के लिए मौत हो गई। परिवार ने केस दर्ज कराया और आरोपी पति व ससुर को गिरफ्तार किया गया।

मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं को सख्त नसीहत, ‘सरकारी कामकाज से रखें परिजनों को दूर, वरना नहीं किया जाएगा बर्दाश्त’

राज्य

मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं को सख्त नसीहत, ‘सरकारी कामकाज से रखें परिजनों को दूर, वरना नहीं किया जाएगा बर्दाश्त’

मध्यप्रदेश में मंत्री दर्जा प्राप्त नेताओं के कामकाज की सख्ती से निगरानी की जाएगी, परिवार के सदस्यों का दखल बर्दाश्त नहीं।

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

जुर्म गाथा

तेज रफ्तार बाइक ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों की मौत!

In Jaipur, two women were fatally struck by a speeding bike while crossing the road. The incident, captured on video, occurred near Jagatpura.

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

देश-विदेश

सवालों से भागते दिए PM मोदी, पत्रकार और विदेश मंत्रालय के बीच बहस

नरेंद्र मोदी के नार्वे दौरे पर प्रेस के सवालों का जवाब न देने पर विवाद हुआ। राहुल गांधी ने इसे भारत की छवि के लिए हानिकारक बताया।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

देश-विदेश

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का निधन, कल हरिद्वार में होगा अंतिम संस्कार

उत्तराखंड के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी का देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया, वह 91 वर्ष के थे।