Betul News: बैतूल में रेलवे ठेकेदार की मनमानी बेनकाब, बिना अनुमति डंप की हजारों घनमीटर रेत-गिट्टी

betul-news-16

Betul News: बैतूल में रेलवे ठेकेदार की मनमानी बेनकाब, बिना अनुमति डंप की हजारों घनमीटर रेत-गिट्टी

betul news बैतूल में रेलवे ठेकेदार की मनमानी बेनकाब बिना अनुमति डंप की हजारों घनमीटर रेत-गिट्टी

Betul News:  बैतूल जिले में रेलवे की तीसरी लाइन का निर्माण कार्य जोरों पर है, लेकिन इस प्रोजेक्ट के दौरान ठेकेदारों द्वारा नियमों की अनदेखी और मनमानी सामने आई है। जिले की भोली-भाली जनता की जमीनों पर बिना किसी अनुमति के बड़ी मात्रा में रेत और गिट्टी डंप कर दी गई है। इस मामले को लेकर लगातार मीडिया रिपोर्ट्स सामने आने के बाद खनिज विभाग हरकत में आया। [caption id="attachment_87133" align="alignnone" width="300"]Betul News Betul News[/caption]

Betul News: विभाग ने सख्त कार्रवाई की

खनिज अधिकारी मनीष पालेवार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपनी टीम को जांच के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पाया कि संबंधित ठेकेदार के पास न तो भंडारण की अनुमति थी और न ही आरएमसी प्लांट संचालित करने की। मौके से लगभग 5,700 घनमीटर रेत और गिट्टी का अवैध डंप मिला, जिसे लेकर विभाग ने सख्त कार्रवाई की।

Betul News: 6.91 करोड़ तक की पेनाल्टी लगाई जाएगी

मौके पर पंचनामा तैयार कर ठेकेदार कंपनी एनपी इंफ्रा पर ₹3.5 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है और मामला एडीएम कोर्ट में भेज दिया गया है। खनिज अधिकारी ने जानकारी दी कि यदि जुर्माना तय समय में नहीं भरा गया, तो कंपनी पर ₹6.91 करोड़ तक की पेनाल्टी लगाई जाएगी।

तत्परता का भी उदाहरण बनकर सामने आई

इस प्रकरण ने यह स्पष्ट कर दिया है कि रेलवे प्रोजेक्ट के नाम पर ठेकेदार कैसे नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। विभागीय कार्रवाई के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही और अवैध कार्यों पर अंकुश लगेगा। साथ ही, यह घटना मीडिया की सजगता और प्रशासन की तत्परता का भी उदाहरण बनकर सामने आई है। READ MORE: मध्यप्रदेश के बैतूल में गोमांस पकाए जाने की सूचना पर रेस्टोरेंट में पुलिस ने मारा छापा, जांच जारी

संबंधित सामग्री

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

राज्य

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

In Gwalior, a scammer lured unemployed youths with false promises of government jobs, defrauding them of ₹7.75 lakh.

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

राज्य

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में AC में ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, लंबी लाइनें

राज्य

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल-डीजल की भारी कमी, लंबी लाइनें

उत्तरप्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल की कमी के कारण लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि कोई कमी नहीं है।

PM मोदी की अपील, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री

राज्य

PM मोदी की अपील, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री

PM नरेंद्र मोदी ने इजरायल-ईरान युद्ध के मद्देनजर पेट्रोल-डीजल के संयमित उपयोग की अपील की। इसके प्रभाव में कई मंत्री ई-वाहनों का उपयोग कर रहे हैं।

 पैपराजी पर भड़के सलमान खान, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

मनोरंजन

पैपराजी पर भड़के सलमान खान, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Salman Khan was filmed angrily confronting paparazzi as he left a hospital. The video sparked widespread attention on social media, followed by critical tweets from the actor.