‘तुम्हारी दौलत नई है’ से लेकर ‘हमरी अटरिया’ तक भोजपाल महोत्सव में रंगीन रात

bhopal-bhojpal-festival-kumar-satyam-gazal-2025

‘तुम्हारी दौलत नई है’ से लेकर ‘हमरी अटरिया’ तक भोजपाल महोत्सव में रंगीन रात

‘तुम्हारी दौलत नई है’ से लेकर ‘हमरी अटरिया’ तक भोजपाल महोत्सव में रंगीन रात

राजधानी के भेल दशहरा मैदान पर आयोजित भोजपाल महोत्सव मेला रविवार रात को एक बार फिर रंग और संगीत की महफिल बन गया। सांस्कृतिक मंच पर सूफी गजल के लोकप्रिय गायक कुमार सत्यम ने अपनी मधुर आवाज़ से दर्शकों का मन मोह लिया।

गजलों की शुरुआत और मंच की रौनक

गायक कुमार सत्यम मंच पर आए, और तुम्हारी दौलत नई है जैसी गज़ल से शुरुआत हुई। फिर एक के बाद एक गीत तुम्हारी याद याद याद आती है, “हम तेरे शहर में आए हैं मुसाफिर की तरह, आज फिर दिल ने एक तमन्ना की, चांदी जैसा रंग है तेरा, मंच को गुलजार कर दिया। तभी  “हमरी अटरिया” की ठुमरी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। तालियों की गड़गड़ाहट, हाथों की ताल से उठती आवाज़ें  बस, सात सुरों, एक आवाज़, और दर्शकों का सच्चा उत्साह। Read More-Bhopal Bhojpal Mela Mahotsav 2025: भोजपाल महोत्सव में उमड़ी भीड़, लोकनृत्य, भक्ति संगीत और बॉलीवुड नाइट ने बढ़ाया रोमांच

भोजपाल महोत्सव: मंत्री प्रहलाद पटेल रहे मौजूद

इस सांस्कृतिक महफ़िल के शुरूआत में, पंचायत‑और‑ग्रामीण‑विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। मेलनायकों में सुनील यादव, विकास वीरानी, हरिश नामदेव, अखिलेश नगर सहित कई लोग मौजूद थे। Read More-Naxalite surrender is taking place in MP: MP में होने जा रहा सबसे बढ़ा नक्सली सरेंडर

मेले में लोगों का उमड़ा हूजूम

रविवार की रात, मेला देखने परिवार- दफ्तर-दोस्तों के साथ लगभग डेढ़ लाख लोग उमड़ आए थे. चारों ओर चहल‑पहल, हंसी‑खुशी, संगीत, और मिलन सब कुछ था। भोजपाल महोत्सव का मंच पूरी तरह से सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रंगीन आकर्षणों से गुलजार रहा। दर्शक गायन, ठुमरी और गजल के संगम में खोकर रात का आनंद उठाते नजर आए।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए गठबंधन सहयोगियों में मतभेदों के बावजूद एकजुटता और संवाद की दिशा में प्रगति हो रही है। प्रणव झा को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

राज्य

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

मध्य प्रदेश सरकार ने इंडो-जर्मन सहयोग के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन और कृषि को मिलाकर किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण समझौता किया है।

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

राज्य

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

इंदौर में एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।