Bhopal brother kills brother: जीस-शर्ट पहनने पर हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या!

bhopal-brother-kills-brother

Bhopal brother kills brother: जीस-शर्ट पहनने पर हुआ झगड़ा, बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या!

bhopal brother kills brother जीस-शर्ट पहनने पर हुआ झगड़ा बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या

जींस और शर्ट पहनने पर हुई कहासुनी जानकारी के अनुसार, भीमनगर में रहने वाले दो भाई ओमकार गिरी और विवेक गिरी – शादी और पार्टी समारोहों में वेटर का काम करते थे। रविवार की रात करीब 1 बजे विवेक काम से वापस लौटा था और उसने अपने बड़े भाई ओमकार की जींस और शर्ट पहन रखी थी। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। Read More: FIRING NEWS: मुरैना फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, चाचा-भतीजे की मौत

भाई पर किया चाकू से वार

पुलिस के मुताबिक, कपड़ों के इस मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। गुस्से में तमतमाए ओमकार ने घर में रखे चाकू से अपने छोटे भाई विवेक की गर्दन पर वार कर दिया। वार इतना घातक था कि विवेक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद ओमकार मौके से फरार हो गया।

Bhopal brother kills brother: आरोपी भाई गिरफ्तार

इधर, चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। अरेरा हिल्स थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी ओमकार गिरी को भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

जांच में लगी पुलिस

घटना की पुष्टि करते हुए अरेरा हिल्स पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस मामूली विवाद के पीछे कोई अन्य गहरी पारिवारिक रंजिश थी या मामला वास्तव में कपड़ों को लेकर ही था।

Bhopal brother kills brother: इस खौफनाक घटना के बाद स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों भाई अक्सर साथ में काम पर जाते थे और मामूली नोकझोंक के अलावा कभी ऐसा कुछ देखने को नहीं मिला। लेकिन रविवार की रात जो कुछ हुआ, उसने सभी को हिलाकर रख दिया। भोपाल पुलिस अब इस मामले को गंभीरता से जांच रही है और आरोपी से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या की इस सनक के पीछे कोई और कारण तो नहीं था।

संबंधित सामग्री

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 2027 में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की घोषणा की। मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त बताया गया।

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

राज्य

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अपनी यात्रा रोकी और अंतेष्टि में शामिल हुए।

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

राज्य

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

CM Yogi Adityanath reviews key initiatives like UP Data Center Cluster (UPDCC) and Project Ganga to transform UP into a global AI and tech hub.

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

सनातन

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

Explore simple and effective Vastu solutions to remove negative energy and improve mental peace and harmony in your home.

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

राज्य

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

हरियाणा में बढ़ते तापमान के कारण सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियां जल्दी घोषित करने पर विचार किया है।