Bhopal: मेट्रो की पटरियों पर रफ्तार का टेस्ट, 90 किमी प्रति घंटे से दौड़ रही ट्रेन

bhopal-metro-testing

Bhopal: मेट्रो की पटरियों पर रफ्तार का टेस्ट, 90 किमी प्रति घंटे से दौड़ रही ट्रेन

bhopal मेट्रो की पटरियों पर रफ्तार का टेस्ट 90 किमी प्रति घंटे से दौड़ रही ट्रेन

राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन अब 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ रही है। सुभाष नगर से एम्स तक 6.22 किलोमीटर के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर चल रही इस टेस्टिंग का मकसद है — कॉमर्शियल रन से पहले हर तकनीकी और सुरक्षा मानक की पुष्टि करना।इस रफ्तार पर मेट्रो का फाइनल कमर्शियल रन भी इसी गति से किया जाएगा, जिससे भोपालवासियों को जल्दी, सुरक्षित और आरामदायक सफर की सुविधा मिल सकेगी।

अक्टूबर-नवंबर में हो सकता है मेट्रो शुभारंभ

मेट्रो स्टेशन के अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। एम्स, अलकापुरी और डीआरएम तिराहा स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट गेट, सिविल वर्क, और इंटरनल डेवलपमेंट को सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर या नवंबर में भोपाल मेट्रो को हरी झंडी दिखा सकते हैं।

तकनीकी जांच के दो चरण होंगे

RDSO (Research Design & Standards Organization) द्वारा मेट्रो का तकनीकी मूल्यांकन। इसके बाद CMRS (Commissioner of Metro Rail Safety) द्वारा फाइनल निरीक्षण। दोनों एजेंसियों की मंजूरी के बाद ही मेट्रो यात्रियों के लिए खोली जाएगी।

कई स्टेशन और ब्रिज का काम पूरा

सुभाषनगर से आरकेएमपी तक का ट्रैक पहले ही पूरा हो चुका है। अलकापुरी, एम्स और डीआरएम तक मेट्रो अब पहुंच रही है। दो बड़े स्टील ब्रिज की लोड टेस्टिंग मार्च में पूरी हो चुकी है।

2018 में शुरू हुआ था मेट्रो प्रोजेक्ट

भोपाल मेट्रो के पहले फेज में एम्स से करोंद तक 16.05 किलोमीटर का रूट प्रस्तावित है। इसमें से 6.22 किमी का प्रायोरिटी कॉरिडोर सबसे पहले तैयार किया जा रहा है।

मेट्रो स्टेशन होंगे एयरपोर्ट जैसे

कॉमर्शियल रन के बाद यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी फीलिंग दी जाएगी। हर स्टेशन पर: फूड प्लाजा ब्रांडेड स्टोर डिजिटल टचपॉइंट इन्हें तैयार करने के लिए मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सिस्टम प्लानिंग शुरू कर दी है।

भोपाल में देरी क्यों हुई?

इंदौर मेट्रो पर पहले फोकस किया गया था। भोपाल में स्टेशन निर्माण, तकनीकी कार्यों और ब्रिज इंस्टॉलेशन में देरी के कारण कमर्शियल रन थोड़ी देर से शुरू हो रहा है। अब सभी काम अगस्त-सितंबर तक पूरे करने का टारगेट है। Watch Now :- "सावन शुरू! जानिए कैसे पाएं भगवान शिव की अपार कृपा इस पावन महीने में ?" Read More:- सुप्रीम कोर्ट का फैसला: तलाक के मामले में पत्नी की कॉल रिकॉर्डिंग सबूत

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।