Bodhghat multipurpose project Bastar: बस्तर की जीवनरेखा बनेगी बोधघाट परियोजना, म...

bodhghat-project-bastar-cm-vishnudev-sai-water-minister-meeting

Bodhghat multipurpose project Bastar: बस्तर की जीवनरेखा बनेगी बोधघाट परियोजना, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात

bodhghat multipurpose project bastar बस्तर की जीवनरेखा बनेगी बोधघाट परियोजना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मुलाकात

नई दिल्ली में सौजन्य भेंट, बोधघाट परियोजना रही चर्चा का केंद्र

Bodhghat multipurpose project Bastar: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की प्रमुख जल परियोजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान बस्तर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित बोधघाट बहुद्देशीय परियोजना को लेकर विशेष रूप से विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री ने इसे बस्तर के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

 सिंचाई, पेयजल और ऊर्जा का बनेगा मजबूत आधार

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि बोधघाट परियोजना से करीब 8 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई संभव होगी और लगभग 125 मेगावाट बिजली उत्पादन किया जा सकेगा। इसके अलावा, बस्तर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की समस्या का भी स्थायी समाधान मिलेगा। उन्होंने इसे बस्तर की सामाजिक और आर्थिक उन्नति का आधार बताया।

read more:  मंत्री विजय शाह विवादों में घिरे,कांग्रेस हमलावर,मंत्री दिखे खामोश

 नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बन रहा विकास का वातावरण

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि बस्तर में अब नक्सल प्रभाव में उल्लेखनीय कमी आई है, जिससे विकास कार्यों के लिए अनुकूल माहौल बन रहा है। ऐसे में बोधघाट जैसी परियोजनाएं इस क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती हैं।

 राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग, केंद्र ने दिया आश्वासन

Bodhghat multipurpose project Bastar: मुख्यमंत्री ने बोधघाट परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने की मांग की और इसके तकनीकी परीक्षण की प्रक्रिया को तेज करने का आग्रह किया। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री पाटिल ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की और शीघ्र आवश्यक परीक्षण कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि केंद्र के सहयोग से यह परियोजना शीघ्र धरातल पर उतरेगी।

read more: मंदिरों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, बुंदेलखंड के 23 मंदिरों से चोरी का खुलासा

 

संबंधित सामग्री

पटना पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘पार्टी तोड़ने का काम न करे’

राज्य

पटना पहुंचे पंजाब CM भगवंत मान, BJP पर साधा निशाना; बोले- ‘पार्टी तोड़ने का काम न करे’

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटना के गुरुद्वारे में माथा टेका और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाए।

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले, 6 माह तक धार्मिक अनुष्ठान

राज्य

रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खुले, 6 माह तक धार्मिक अनुष्ठान

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित रुद्रनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए हैं, जहाँ अगले 6 माह तक नियमित पूजा होगी।

इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल, यात्रियों को भारी उमस में परेशानी, Video Viral

देश-विदेश

इंडिगो फ्लाइट में बिजली गुल, यात्रियों को भारी उमस में परेशानी, Video Viral

वडोदरा से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E657 में बिजली गुल होने से यात्रियों को भीषण गर्मी और सफोकेशन का सामना करना पड़ा।

इस गर्मी में ताजगी भरे स्वाद के लिए मैंगो भापा दोई जरूर ट्राई करें

लाइफ स्टाइल

इस गर्मी में ताजगी भरे स्वाद के लिए मैंगो भापा दोई जरूर ट्राई करें

Mango Bhapa Doi combines the flavors of mango with traditional Bengali dessert, offering a creamy, flavorful experience that's easy to make.

राजस्थान के जालोर को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, नई ट्रेन का संचालन

राज्य

राजस्थान के जालोर को दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी, नई ट्रेन का संचालन

राजस्थान के जालोर जिला 97 साल बाद दिल्ली से सीधी रेल कनेक्टिविटी प्राप्त करने जा रहा है, जिससे यात्रा सुविधाजनक हो जाएगी।