CM धामी ने 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ, दिलाई शपथ

cm-pushkar-singh-dhami-flags-off-5-km-road-safety-green-earth-marathon-dehradun

CM धामी ने 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ, दिलाई शपथ

cm धामी ने 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ दिलाई शपथ

CM Dhami 5 km run Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। कैंट रोड, देहरादून से प्लैग ऑफ के  दौरान मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ भी दिलाई। 

[caption id="attachment_134846" align="alignnone" width="1055"]CM Pushkar Singh Dhami CM Pushkar Singh Dhami[/caption]

CM ने किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौड़ में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान CM ने सभी को यातायात नियमों के पालन और प्रकृति की रक्षा करने का संकल्प दिलाया।

CM Dhami 5 km run Dehradun: सड़क नियमों की शपथ

CM धामी ने दौड़ से पूर्व सभी धावकों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन बचाने का संस्कार होना चाहिए। प्रतिभागियों ने फ्लैग ऑफ के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों का ईमानदारी से पालन करने और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने की शपथ ली।

‘नियमों का पालन करे’

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार सड़क सुरक्षा की दिशा में लगातार काम कर रही है, लेकिन प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं नियमों का पालन करे और दूसरों को प्रेरित करे। कार्यक्रम के दौरान विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

संबंधित सामग्री

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

राज्य

UP में ओवैसी ने शुरू किया चुनावी अभियान, पहला उम्मीदवार घोषित, INDIA गठबंधन को दिया ऑफर

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के बहराइच से चुनावी अभियान की शुरुआत की और गठबंधन के संकेत दिए। ओवैसी के इस कदम से राजनीतिक हलचल तेज हुई है।

2440 बसों का फर्जी खेल! नियम तोड़कर हुए रजिस्ट्रेशन, अब अफसरों पर कार्रवाई की मांग

राज्य

2440 बसों का फर्जी खेल! नियम तोड़कर हुए रजिस्ट्रेशन, अब अफसरों पर कार्रवाई की मांग

मध्य प्रदेश में 2440 बसों का अनियमित पंजीयन सामने आया है, जिसमें स्कूल और शैक्षिक संस्थानों की बसें शामिल हैं। जांच जारी है और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

भोपाल-ग्वालियर में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 30 जिलों में मौसम बदलेगा

राज्य

भोपाल-ग्वालियर में अगले दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 30 जिलों में मौसम बदलेगा

मध्य प्रदेश में रविवार को भारी बारिश हुई, जिससे तापमान में कमी आई। IMD ने भोपाल और ग्वालियर संभाग में तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है।

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

राज्य

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर लगभग 10 लाख श्रद्धालु जुटे, जिन्होंने गंगा में स्नान कर सुख और मोक्ष की कामना की।

MP में पहली बार डेंगू नियंत्रण के लिए AI मॉडल लागू, मरीजों को पहले ही मिलेगी खतरे की चेतावनी

राज्य

MP में पहली बार डेंगू नियंत्रण के लिए AI मॉडल लागू, मरीजों को पहले ही मिलेगी खतरे की चेतावनी

मध्यप्रदेश में डेंगू नियंत्रण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रणाली लागू की गई, जो प्रभावित क्षेत्रों की जल्द पहचान कर सकेगी।