CM विष्णुदेव साय का साउथ कोरिया दौरा, IT–फार्मा–सेमीकंडक्टर कंपनियों को छत्तीसगढ...

cm-sai-on-south-korea-tour

CM विष्णुदेव साय का साउथ कोरिया दौरा, IT–फार्मा–सेमीकंडक्टर कंपनियों को छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

cm विष्णुदेव साय का साउथ कोरिया दौरा it–फार्मा–सेमीकंडक्टर कंपनियों को छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

CM SAI ON SOUTH KOREA TOUR: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 10 दिवसीय विदेश दौरा लगातार सुर्खियों में है। 21 अगस्त से शुरू हुए इस दौरे में उन्होंने सबसे पहले जापान का भ्रमण किया और वहां औद्योगिक संभावनाओं पर चर्चा की। इसके बाद सीएम साय दक्षिण कोरिया पहुंचे, जहां राजधानी सियोल में उन्होंने एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग और कई वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति पर चर्चा

सीएम विष्णुदेव साय ने ATCA के चेयरमैन को राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों के लिए उद्योग-अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने एटीसीए के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया कि वे अपने आगामी भारत दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ जरूर आएं और यहां उपलब्ध निवेश अवसरों को नजदीक से देखें।

सीएम साय ने कहा,

“छत्तीसगढ़ में प्लग एंड प्ले इंफ्रास्ट्रक्चर, सशक्त लॉजिस्टिक्स नेटवर्क और प्रचुर प्राकृतिक संसाधन उपलब्ध हैं। यहां विश्वस्तरीय शैक्षणिक संस्थान जैसे IIT, IIM, NIT और AIIMS मौजूद हैं, जो प्रतिभाशाली मानव संसाधन उपलब्ध कराते हैं। यह राज्य वैश्विक कंपनियों के लिए सबसे उपयुक्त गंतव्य है।”

ATCA ने बी2बी साझेदारी में दिखाई रुचि

ATCA, जो आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल सेक्टर की 60 से अधिक अग्रणी कंपनियों का नेटवर्क है, ने छत्तीसगढ़ की कंपनियों के साथ B2B साझेदारी में गहरी रुचि दिखाई। सीएम साय ने कहा कि ATCA जैसी संस्थाएं छत्तीसगढ़ में अनुसंधान एवं विकास (R&D) केंद्र स्थापित करें तो यह भारत में उनके विस्तार का स्वाभाविक हब बन सकता है।

छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट प्रोग्राम

दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान सीएम साय ने छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जिसका आयोजन इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स इन कोरिया (ICCK) के सहयोग से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा,“छत्तीसगढ़ दक्षिण कोरियाई कंपनियों के लिए असीम संभावनाओं की धरती है। स्टील, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और ईवी सेक्टर में यहां बड़े पैमाने पर अवसर मौजूद हैं।”

खनिज संसाधनों और ईवी सेक्टर पर जोर

सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़, देश का अग्रणी इस्पात उत्पादक राज्य होने के नाते दक्षिण कोरिया के साथ सहयोग को और गहरा करना चाहता है। राज्य में लिथियम जैसे महत्वपूर्ण खनिज संसाधन उपलब्ध हैं, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल क्रांति और भविष्य की औद्योगिक जरूरतों के लिए अहम साबित होंगे।

ICCK बनेगा नॉलेज पार्टनर

इस दौरे में मुख्यमंत्री ने ICCK को छत्तीसगढ़ का नॉलेज पार्टनर बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तकनीक, स्किलिंग और ग्लोबल पार्टनरशिप को नई दिशा देने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि “दक्षिण कोरिया की नवाचार क्षमता और छत्तीसगढ़ के संसाधनों का संगम विकास का नया युग लिखेगा।”

निवेशकों को सिंगल विंडो सुविधा

मुख्यमंत्री साय ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ सरकार निवेशकों को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी। सिंगल विंडो क्लियरेंस से लेकर भूमि आवंटन और आवश्यक परमिशन तक की सभी सुविधाएं आसानी से उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का लक्ष्य उद्योग-अनुकूल माहौल बनाना और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजित करना है। Read More :- US का 50% टैरिफ का झटका: ज्वैलरी, कपड़े, सी-फ़ूड में भारी गिरावट! लाखों नौकरियां दांव पर Watch Now :- भोपाल में 92 करोड़ का ड्रग्स जब्त - क्या जिम्मेदार वही !

संबंधित सामग्री

एक तरफ ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दी डिनर पार्टी, दूसरी तरफ सीएम मोहन बोले- आत्म-मूल्यांकन करे कांग्रेस

राज्य

एक तरफ ब्रिक्स सम्मेलन के मेहमानों को दी डिनर पार्टी, दूसरी तरफ सीएम मोहन बोले- आत्म-मूल्यांकन करे कांग्रेस

इंदौर में आयोजित हुआ रंगारंग कार्यक्रम, सीएम डॉ. मोहन ने की कृषि मंत्रियों, विदेशी प्रतिनिधियों से मुलाकात। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे वैश्विक संबंध 

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए डॉ. मोहन, बताया कैसे हर क्षेत्र में विकास कर रहा मध्यप्रदेश

राज्य

नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए डॉ. मोहन, बताया कैसे हर क्षेत्र में विकास कर रहा मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में हुई नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक, विकसित भारत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई अहम मीटिंग, नवाचार के दृढ़ संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा देश का हृदय प्रदेश

नीति आयोग की बैठक में सीएम सुक्खू ने उठाए हिमाचल के वित्तीय मुद्दे, केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये की मांग

राज्य

नीति आयोग की बैठक में सीएम सुक्खू ने उठाए हिमाचल के वित्तीय मुद्दे, केंद्र से 50,000 करोड़ रुपये की मांग

सीएम सुक्खू ने नीति आयोग की बैठक में हिमाचल की वित्तीय चुनौतियों को उठाया और केंद्र से विशेष आर्थिक सहायता और उच्च स्तरीय समिति गठन की मांग की।

जालंधर में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर प्रताड़ना, करोड़ों के लोन घोटाले के आरोप

जुर्म गाथा

जालंधर में महिला डॉक्टर की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति पर प्रताड़ना, करोड़ों के लोन घोटाले के आरोप

जालंधर में एक महिला डॉक्टर का शव उनके घर में फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने उनके पति पर मानसिक, शारीरिक उत्पीड़न और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप लगाए।

सोनम रघुवंशी की जमानत पर सस्पेंसः हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विपिन ने जताई नेपाल भागने की आशंका

राज्य

सोनम रघुवंशी की जमानत पर सस्पेंसः हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित, विपिन ने जताई नेपाल भागने की आशंका

मेघालय हाईकोर्ट ने सोनम रघुवंशी की जमानत पर फैसला सुरक्षित रखा। राज्य सरकार और बचाव पक्ष ने कड़ी दलीलें पेश कीं।