लोकतंत्र सदनों तक सीमित नहीं..पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बोले CM योगी, लोकसभा अध्यक्ष हुए शामिल

cm-yogi-democracy-not-limited-to-houses-presiding-officers-conference-lok-sabha-speaker

लोकतंत्र सदनों तक सीमित नहीं..पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बोले CM योगी, लोकसभा अध्यक्ष हुए शामिल

लोकतंत्र सदनों तक सीमित नहींपीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बोले cm योगी लोकसभा अध्यक्ष हुए शामिल

CM Yogi Presiding Officers Conference: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में तीन दिवसीय 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। वहीं, राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश ने चर्चा का संचालन किया।

‘लोकतंत्र की आत्मा’

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश आए सभी अतिथियों का स्वागत किया, और कहा संविधान संरक्षक के रूप में यह अपनी भूमिका का निर्वहन करते हुए देश में न केवल विधायी कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार करती है, बल्कि समग्र विकास की कार्ययोजना का मंच भी होती है। संविधान के 3 शब्द (न्याय, समता और बंधुता) भारत के लोकतंत्र की आत्मा के रूप में काम करते हैं। न्याय कैसे मिलना है, इसका कानून विधायिका के मंच पर तैयार होता है। [caption id="attachment_129589" align="alignnone" width="589"]पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए CM योगी पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में शामिल हुए CM योगी[/caption]

CM Yogi Presiding Officers Conference: ‘लोकतंत्र सदनों तक सीमित नहीं’

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि लोकतंत्र केवल सदनों तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और जिला पंचायतों तक इसकी प्रेरणा जानी चाहिए। राज्य सरकार अधिकारियों के सम्मेलन से निकली कार्ययोजनाओं को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करेगी। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश को जो भी दायित्व मिलेगा, राज्य उसे प्रभावी ढंग से निभाएगा।

लोकसभा अध्यक्ष ने की UP की तारीफ

CM Yogi Presiding Officers Conference: सभा को संबोधित करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने देशभर की विधायिकाओं में अपनाई जा रही सर्वोत्तम प्रक्रियाओं को उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यप्रणाली में समाहित करने के लिए UP विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना के प्रयासों की प्रशंसा की।  लोकसभा अध्यक्ष ने की UP की तारीफ साथ ही, ओम बिरला ने विधायकों की शैक्षणिक योग्यताओं और पेशेवर अनुभवों को पहचान कर उनका रचनात्मक उपयोग करने की महाना की पहल की भी सराहना की। पूर्ववर्ती AIPOC सम्मेलनों के प्रमुख विमर्शों को स्मरण करते हुए बिरला ने उत्कृष्टता, नवाचार और प्रौद्योगिकी के उपयोग जैसे मानकों पर राज्य विधायिकाओं के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की जरूरत पर बल दिया।

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।