Dhamtari news: धमतरी के मंदिर में युवक ने मां को आंखें चढ़ाने की ठानी, मचा हड़कंप!

dhamtari-news

Dhamtari news: धमतरी के मंदिर में युवक ने मां को आंखें चढ़ाने की ठानी, मचा हड़कंप!

dhamtari news धमतरी के मंदिर में युवक ने मां को आंखें चढ़ाने की ठानी मचा हड़कंप

Dhamtari news: धमतरी के प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी मंदिर में रविवार सुबह एक युवक ने ऐसा कदम उठाया जिसने सभी को हैरान कर दिया। जानकारी के अनुसार, युवक मंदिर में अपनी आंखें माता को अर्पित करने के इरादे से चाकू लेकर पहुंचा। वह मंदिर परिसर में घुसते ही हंगामा मचाने लगा, जिससे वहां मौजूद श्रद्धालु भयभीत हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। [caption id="attachment_111940" align="alignnone" width="300"]Dhamtari news Dhamtari news[/caption]

Dhamtari news: आशंका से श्रद्धालु और पुजारी दोनों सहमें

मौके पर मौजूद भक्तों ने तुरंत पुजारियों को स्थिति की जानकारी दी। पुजारियों ने जैसे-तैसे युवक से रॉड छीनी, जिसके बाद उसने जेब से धारदार चाकू निकाल लिया और खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक लगभग आधे घंटे तक चाकू लिए मंदिर परिसर में बैठा रहा। इस दौरान किसी अनहोनी की आशंका से श्रद्धालु और पुजारी दोनों सहमें रहे।

पुलिस और पुजारी दोनों हैरान रह गए

Dhamtari news: सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को काबू में लेकर थाने ले गई। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह अपनी आंख निकालकर मां विंध्यवासिनी को अर्पित करना चाहता था। इस बयान से पुलिस और पुजारी दोनों हैरान रह गए।

Dhamtari news: पुजारियों ने तब भी उसके व्यवहार पर संदेह जताया

मां विंध्यवासिनी मंदिर पुजारी संघ के अध्यक्ष अश्वनी नारायण दुबे ने बताया कि यह युवक काफी समय से मंदिर में आता-जाता रहा है। वह अक्सर मंदिर के एक कोने में चुपचाप बैठा रहता था और उसके स्वभाव में असामान्यता देखी जाती थी। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस युवक ने आरती के दौरान बजाए जाने वाले वाद्य यंत्र को तोड़ दिया था और मंदिर के गर्भगृह में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की थी। पुजारियों ने तब भी उसके व्यवहार पर संदेह जताया था।

लोगों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही

दुबे ने बताया कि रविवार को करीब 11 बजे जब युवक रॉड लेकर अंदर घुसने की कोशिश कर रहा था, तब उसे रोकना पड़ा। जब रॉड छीनी गई, तो उसने चाकू निकाल लिया और हंगामा करने लगा। पुजारियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिससे स्थिति संभाली जा सकी। फिलहाल युवक पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ जारी है। पुजारी संघ ने प्रशासन से युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। मंदिर परिसर में हुई इस घटना के बाद श्रद्धालुओं और पुजारियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है, और लोगों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

संबंधित सामग्री

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 2027 में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की घोषणा की। मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त बताया गया।

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

राज्य

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अपनी यात्रा रोकी और अंतेष्टि में शामिल हुए।

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

राज्य

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

CM Yogi Adityanath reviews key initiatives like UP Data Center Cluster (UPDCC) and Project Ganga to transform UP into a global AI and tech hub.

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

सनातन

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

Explore simple and effective Vastu solutions to remove negative energy and improve mental peace and harmony in your home.

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

राज्य

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

हरियाणा में बढ़ते तापमान के कारण सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियां जल्दी घोषित करने पर विचार किया है।