DURG: 6 बच्चों के सर से उठा पिता का साया, कोर्ट परिसर में लटकती मिली लाश

father-of-3-wrestler-daughters-committed-suicide

DURG: 6 बच्चों के सर से उठा पिता का साया, कोर्ट परिसर में लटकती मिली लाश

durg 6 बच्चों के सर से उठा पिता का साया कोर्ट परिसर में लटकती मिली लाश

दुर्ग जिले में 6 बच्चों के सर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया.पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.शुक्रवारसुबह शहर के कोर्ट परिसर में युवराज सार्वा की लाश फंदे पर लटकती मिली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। वार्ड 31 आपपुरा का रहने वाला युवराज दुकान लगाता था, जहां वह सब्जी और सीजनल चीजें बेचता था। उसने सुसाइड क्यों किया ये अभी किसी को नहीं मालूम चला है। पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को मर्चुरी भेज दिया।

दुकानदार से हुआ था विवाद

परिजनों के मुताबिक सब्जी लगाने को लेकर एक दुकानदार से उनका विवाद था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान रहते थे। युवराज सार्वा अभी हॉस्पिटल में एडमिट थे। सुबह ड्रिप लगी स्थिति में निकलकर सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचे और वहीं फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

बेटी तैराकी में नेशनल चैंपियन

मृतक का घर ठीक सिटी कोतवाली के पीछे है। उनकी 5 बेटियां हैं, 1 बेटा है। सभी संतानें तैराकी में नेशनल चैंपियन रह चुके हैं। घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है।पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

ये थी वजह

मृतक के पुत्र हेमंत सार्वा ने बताया कि उनके पिता हटरी बाजार में एक दुकानदार के दुकान के सामने सब्जी और सीजनल सामान का दुकान लगाते थे। इसको लेकर कई बार विवाद की स्थिति बनी और थाने में शिकायत भी की गई थी।लेकिन वह दुकानदार अपनी पहुंच का धौंस दिखाकर उन्हें लगातार डराता-धमकाता था। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर मृतक घर में कई बार आत्महत्या करने की बात कह चुके थे।

जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले युवराज सार्वा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार तड़के 4 बजे वह अस्पताल से हाथ में ड्रिप लगी स्थिति में निकलकर सीधे कलेक्ट्रेट न्यायालय परिसर पहुंचे और वहीं फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। Read More:-NSA अजीत डोभाल और पुतिन की मुलाकात: पुतिन इस साल भारत आएंगे Watch Now :-रक्षाबंधन पर अपनों से मिलने की कीमत 4 गुना!

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

राज्य

झारखंड राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा के समर्थन में उतरे CM सोरेन, गठबंधन एकजुट रखने की कवायद तेज

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए गठबंधन सहयोगियों में मतभेदों के बावजूद एकजुटता और संवाद की दिशा में प्रगति हो रही है। प्रणव झा को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त है।

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

राज्य

कृषि और सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा, इंडो-जर्मन एग्री वोल्टाइक परियोजना के लिए हुआ एमओयू

मध्य प्रदेश सरकार ने इंडो-जर्मन सहयोग के साथ सौर ऊर्जा उत्पादन और कृषि को मिलाकर किसानों की आय बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण समझौता किया है।

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

राज्य

ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करना छात्रा को पड़ा महंगा, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए 2.99 लाख रुपये

इंदौर में एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद साइबर ठगों के जाल में फंस गई। ठगों ने उसके खाते से लाखों रुपये निकाल लिए।