GWALIOR : 20 के का लालच में गई 8 साल के के मासूम की जान

gwalior-boy-death-electric-current-nala-cctv-news

GWALIOR : 20 के का लालच में गई 8 साल के के मासूम की जान

gwalior  20 के का लालच में गई 8 साल के के मासूम की जान

gwalior electric current cctv news : नाले में उतारने के दौरान करंट लगने से गई जान

gwalior electric current cctv news : मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। मात्र 20 रुपए के लालच में 8 साल के मासूम शिवा उर्फ बाबू की नाले में करंट लगने से मौत हो गई। ये हादसा अवैध बिजली कनेक्शन (कटिया डालने) के दौरान हुआ। आरोप है कि मोहल्ले के दो युवकों ने मासूम को इस खतरनाक काम में उतारा था।

CCTV फुटेज में कैद हुई दर्दनाक घटना

पूरा मामला ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के तिकोनिया इलाके का है। घटना की तस्वीरें सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई हैं, जिसमें मासूम शिवा को नाले में उतरते और फिर गिरते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद बच्चा नहीं उठता और पास खड़े युवक हड़बड़ाते हुए वहां से भागते नजर आते हैं।

क्या है पूरा मामला?

मृतक बच्चा: शिवा उर्फ बाबू (उम्र – 8 साल) आरोपी युवक: मनोज और हेमंत (मोहल्ले के निवासी) घटना का उद्देश्य: बिजली चोरी के लिए नाले से कटिया डालवाना प्रलोभन: 20 रुपए देने का वादा परिजनों के अनुसार, जब घर पर माता-पिता नहीं थे, तभी मोहल्ले के दो युवक आए और मासूम शिवा को 20 रुपए का लालच देकर नाले में उतरवाया। नाले में पहले से बिछाए गए बिजली के तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिससे मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई।

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

परिजन की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. घटना की सूचना मिलने पर मुरार सीएसपी  राजीव जंगले का कहना है कि 8 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत होने की सूचना मिली है. पुलिस विवेचना कर रही है.

मामले की जांच जारी

मुरार सीएसपी का कहना है कि मृतक के परिजनों ने दो पड़ोसी युवकों पर मासूम को लालच देकर विद्युत कार्य कराए जाने आरोप लगाए हैं. मौके से पुलिस के हाथ कुछ फुटेज लगे हैं, जिन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा और जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस ने मासूम शिवा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है. इस मामले में दोनों संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है.

Read More :- अब भारत में बनेगा राफेल का फ्यूज़लेज : दासो एविएशन और टाटा के बीच अहम समझौता

Watch Now :-“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान का शुभारंभ।

संबंधित सामग्री

पिकअप वाहन की चपेट में आने से 1 पुलिसकर्मी की मौत, 1 घायल

जुर्म गाथा

पिकअप वाहन की चपेट में आने से 1 पुलिसकर्मी की मौत, 1 घायल

In Dhamtari district, a pickup vehicle struck two policemen on duty, killing one and seriously injuring the other.

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

जुर्म गाथा

16 साल से काम कर रहें कर्मचारी ने ज्वेलरी शोरुम से करोड़ो रुपए के गहनों की चोरी

A long-time employee at Manoharmal & Company Jewelers in Raipur's Sadar Bazar stole gold jewelry valued over ₹2 crore. The theft was discovered through CCTV footage.

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

राज्य

मोहन कैबिनेट ने तबादला नीति 2026 को दी मंजूरी, नई व्यवस्था लागू

मध्य प्रदेश सरकार ने तबादला नीति 2026 को मंजूरी दे दी है, जिसमें कर्मचारियों के तबादले 1 जून से 15 जून तक होंगे। नई नीति में पति-पत्नी की साथ पदस्थापना और गंभीर बीमारी में रियायत शामिल है।

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

राज्य

नौकरी की लालच देकर 5 युवाओं से की लाखों की ठगी, आरोपी की तलाश जारी

In Gwalior, a scammer lured unemployed youths with false promises of government jobs, defrauding them of ₹7.75 lakh.

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

राज्य

देहरादून के हॉस्पिटल में AC ब्लास्ट, 1 की मौत, 12 घायल

देहरादून के पैनेसिया सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में AC में ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।