ग्वालियर: टाइगर के बदले गांधी प्राणी उद्यान में नए मेहमान, चिंपांजी-भेड़िया लाने की तैयारी

gwalior-gandhi-zoo-new-animals-chimpanzee-wolf

ग्वालियर: टाइगर के बदले गांधी प्राणी उद्यान में नए मेहमान, चिंपांजी-भेड़िया लाने की तैयारी

ग्वालियर टाइगर के बदले गांधी प्राणी उद्यान में नए मेहमान चिंपांजी-भेड़िया लाने की तैयारी

ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में घूमने आने वाले सैलानियों के लिए अच्छी खबर है। नगर निगम ने चिड़ियाघर में नए वन्य प्राणियों को लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विस्तार के बाद खाली हो रहे हिस्सों में अब ऐसे जीव लाने की तैयारी है, जो देश के बड़े चिड़ियाघरों में दर्शकों के लिए खास आकर्षण बने रहते हैं।

ग्वालियर: चिंपांजी, भेड़िया और बारहसिंघा नए मेहमान

इस बार जिन प्राणियों को लाने की योजना है, उनमें चिंपांजी, भेड़िया और बारहसिंघा (स्वैप डियर) शामिल हैं। ये ऐसे जीव हैं, जो अन्य राज्यों के चिड़ियाघरों में दर्शकों के बीच खासे लोकप्रिय रहते हैं. फिलहाल गांधी प्राणी उद्यान में एक भेड़िया मौजूद है, लेकिन मादा भेड़िया नहीं होने के कारण प्रजनन संभव नहीं हो पा रहा। इसी वजह से पुणे और जयपुर के चिड़ियाघरों से संपर्क किया गया है। वहीं बारहसिंघा के लिए बिलासपुर स्थित कानन पेंडारी जू से बातचीत चल रही है, जहां यह प्रजाति उपलब्ध है। Also Read-Shahid Shailendra Bhadoriya: जम्मू कश्मीर के डोडा में ग्वालियर के शैलेंद्र भदौरिया वीरगति को प्राप्त, CM डॉ मोहन ने दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर: दक्षिण भारत से आ सकते हैं चिंपांजी

चिंपांजी को लेकर प्रबंधन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है.  सेंट्रल जू अथॉरिटी (CZA) से दिशा-निर्देश लिए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, दक्षिण भारत के कुछ चिड़ियाघरों में चिंपांजी मौजूद हैं। नियमानुसार विनिमय यानी अदला-बदली की प्रक्रिया के तहत इन्हें ग्वालियर लाने की कोशिश की जा रही है. चिड़ियाघरों के बीच वन्य प्राणियों के स्थानांतरण में यही विनिमय प्रणाली अपनाई जाती है, ताकि जैव विविधता संतुलित बनी रहे। Also Read-“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” नारा युवाओं के लिए प्रेरणा-मुख्यमंत्री मोहन यादव

पहले भी टाइगर के बदले आए थे ये जीव

गौरतलब है कि इससे पहले नगर निगम ने बिलासपुर के कानन पेंडारी जू से एक टाइगर के बदले लोमड़ी, भालू, जंगली सूअर और लंगूर प्राप्त किए थे। यह प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हुई थी. अब प्रबंधन की कोशिश है कि इस बार भी एक टाइगर के बदले कम से कम तीन नए वन्य प्राणी गांधी प्राणी उद्यान में लाए जाएं, जिससे चिड़ियाघर और ज्यादा आकर्षक बन सके।  

संबंधित सामग्री

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

देश-विदेश

मोदी सरकार के 12 साल पर CM डॉ. मोहन यादव का लेखन: सेवा, सुशासन और संकल्प से बना नया भारत

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्लॉग में नरेंद्र मोदी के तीन बार प्रधानमंत्री बनने की उपलब्धियों और विशेषताओं की चर्चा की।

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

राज्य

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, CM डॉ यादव बोले - कांग्रेस ने सच छिपाया, जनता से माफी मांगे

मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हुआ, CM डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तंज कसा, आपराधिक रिकॉर्ड छिपाने का आरोप लगाया।

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

राज्य

CM डॉ. यादव ने संज्ञान में लिया प्रारूप, शासकीय नौकरी में दो बच्चों की अधिकतम सीमा होगी समाप्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में दो बच्चों की अधिकतम सीमा संबंधी नियम को निरस्त किया, शासकीय सेवा में नया प्रारूप लागू।

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

राज्य

करौली में ट्रेन दुर्घटना में तीन लोगों की मौत!

A woman and two children were killed by a train near Hindon-Bayana station in Karauli, India. The victims have not been identified yet.

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

राज्य

कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; भाजपा की आपत्ति बनी वजह

मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कर दिया गया, जिससे भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित हो गई है।