मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ा: तापमान में लगातार गिरावट

madhya-pradesh-cold-weather-update-today

मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ा: तापमान में लगातार गिरावट

मध्यप्रदेश में ठंड का असर बढ़ा तापमान में लगातार गिरावट

मध्यप्रदेश में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश के लोगों को सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है. दिन में धूप जरूर निकल रही है, लेकिन हवा में ठंडक बनी हुई है. मौसम शुष्क है और फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.

मध्यप्रदेश में ठंड का असर, मौसम विभाग का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2 से 3 दिनों में रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है, जिससे ठंड का असर और बढ़ेगा. उत्तर और पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में ठंड का प्रभाव ज्यादा देखा जा रहा है. ग्वालियर-चंबल संभाग, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के कई इलाकों में रात का पारा तेजी से नीचे गया है. मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम ठंड है, जबकि पचमढ़ी और अमरकंटक जैसे हिल एरिया में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. पचमढ़ी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read-ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड: MP में पारा 3° से नीचे, दिल्ली में कोहरे से उड़ानें ठप

मध्यप्रदेश में ठंड का असर: शहरों का तापमान

बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में न्यूनतम तापमान करीब 7 डिग्री, इंदौर में 7.5 डिग्री, भोपाल में 8.4 डिग्री और जबलपुर में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा राजगढ़, रीवा, शिवपुरी, नौगांव, खजुराहो, उमरिया, सतना, गुना और मंडला सहित कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है. गुरुवार सुबह प्रदेश के कई शहरों में कम कोहरा भी देखने को मिला.

Also Read- MP Weather Toady: मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी

उज्जैन और जबलपुर में 9 डिग्री मिनिमम टेंपरेचर

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार-शुक्रवार की रात प्रदेश के करीब 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पचमढ़ी के अलावा रीवा में 5.5 डिग्री, शिवपुरी और खजुराहो में 6 डिग्री, नौगांव और दतिया में 6.2 डिग्री तथा उमरिया में 6.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज हुआ। भोपाल में पारा 7 डिग्री, जबकि इंदौर, उज्जैन और जबलपुर में 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन शहरों में विज़िबिलिटी कम

ग्वालियर, भिंड, दतिया, छतरपुर, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल जैसे जिलों में सुबह के समय विज़िबिलिटी कम रही. कोहरे का असर परिवहन व्यवस्था पर भी पड़ा है. दिल्ली से भोपाल, उज्जैन और इंदौर आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी.

सुबह अलाव का सहारा

ठंड और कोहरे के चलते आम जनजीवन पर असर दिखने लगा है। कई इलाकों में सुबह लोग अलाव तापते नजर आए। मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल ठंड से राहत के आसार कम हैं और आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है।

Also Read-देश के 4 राज्यों में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, MP-CG में लाखों नाम कटे

संबंधित सामग्री

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

राज्य

नवागढ़ को मिली विकास कार्यों की सौगात, CM विष्णु देव साय ने की कई बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विकास परियोजनाओं की घोषणा की, जिसमें नए धान खरीदी केंद्र और आजीविका भवन का निर्माण शामिल है।

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राज्य

जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं; आज होगी आगे की रणनीति की घोषणा

राजस्थान की राजधानी जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था के आधार पर अनुमति नहीं दी। पार्टी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

राज्य

मुरैना में दर्दनाक रेल हादसा: आग की अफवाह के बाद ट्रैक पर उतरे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 6 की मौत

मध्य प्रदेश के मुरैना में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह के बाद रेल हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की मौत हुई।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा रामराज्य का भाव: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति की रामराज्य भावना साकार हो रही है, कई योजनाओं के जरिए गरीबों, किसानों का उत्थान हो रहा है।

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

मोदी सरकार का फोकस गरीबों का सशक्तिकरण, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा: CM डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर में कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से गरीबों का जीवन स्तर सुधर रहा है और वे आत्मनिर्भर बन रहे हैं।