FIRING NEWS : मुरैना फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, चाचा-भतीजे की मौत

morena-firing-news

FIRING NEWS : मुरैना फिर गोलियों की तड़तड़ाहट, चाचा-भतीजे की मौत

firing news  मुरैना फिर गोलियों की तड़तड़ाहट चाचा-भतीजे की मौत

MORENA FIRING NEWS : शराब तस्करी रोकने पर मार दी गोली, पोस्टमार्टम पर बवाल

MORENA FIRING NEWS : मुरैना जिले में एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत फैल गई है। शराब तस्करी को रोकने की कोशिश में दो लोगों की जान चली गई। ठेकेदार चाचा-भतीजे को सरेआम गोलियों से भून दिया गया, जिसके बाद पूरा इलाका शोक और आक्रोश में डूब गया है। घटना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी, हथियार लाइसेंस और बुलडोजर कार्रवाई की मांग करते हुए पोस्टमार्टम रोक दिया।

घटना कहां और कैसे घटी?

यह सनसनीखेज वारदात मुरैना जिले के सिहोनियां थाना क्षेत्र स्थित 'भाईखां का पुरा' गांव के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे हुई। मृतक सौरभ भदौरिया (उर्फ भोला, उम्र 24 वर्ष) और उनके चाचा महेंद्र भदौरिया (उर्फ बंटी) पेशे से शराब ठेकेदार थे। दोनों ने सोम विस्लरी नामक कंपनी से सिहोनियां क्षेत्र में शराब विक्रय का ठेका ले रखा था।उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग उनके क्षेत्र में अवैध शराब बेच रहे हैं। इसी सूचना की पुष्टि के लिए वे अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और शराब तस्करों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया।

ऐसे हुआ हमला

सुबह एक काली स्विफ्ट कार नहर की पुलिया के पास से गुजर रही थी, जिसमें कथित रूप से तस्कर सवार थे। ठेकेदार महेंद्र ने जैसे ही गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, आरोपियों ने बिना कुछ कहे फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे महेंद्र और फिर उनके भतीजे सौरभ को लगी। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आक्रोश

घटना की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम हाउस पर उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। मृतकों के भाई रॉकी भदौरिया ने प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं,24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी हो।परिजनों को शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए। आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए।उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो वे हाईवे जाम करेंगे और पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सांसद

घटना की सूचना मिलते ही सांसद शिवमंगल सिंह तोमर भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मौके पर मौजूद एएसपी सुरेन्द्र डाबर और डीएसपी विजय भदौरिया को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

एएसपी सुरेन्द्र धाकड़ ने मीडिया को बताया,

"घटना की जांच जारी है। गोली चलाने वाले आरोपी अवैध शराब तस्कर हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।"पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सौरभ भदौरिया का पहले भी अवैध शराब के धंधे से जुड़ाव रहा है। उनके खिलाफ थाने में कई केस दर्ज हैं। हालांकि वर्तमान में वह सिहोनियां क्षेत्र में पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में वैध शराब बिक्री कर रहा था।

गांव में तनाव का माहौल

घटना के बाद भाईखां का पुरा गांव में तनाव फैल गया है। जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों में आतंक और गुस्सा दोनों व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को पहले ही इलाके में हो रही अवैध शराब तस्करी की जानकारी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

Read More :- दिल्ली कोर्ट ने ब्रिज भूषण को POCSO मामले में दी क्लीन चिट

Watch Now:- जापान को पीछे छोड़ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी इकोनॉमी बना भारत

संबंधित सामग्री

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 2027 में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की घोषणा की। मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त बताया गया।

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

राज्य

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अपनी यात्रा रोकी और अंतेष्टि में शामिल हुए।

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

राज्य

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

CM Yogi Adityanath reviews key initiatives like UP Data Center Cluster (UPDCC) and Project Ganga to transform UP into a global AI and tech hub.

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

सनातन

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

Explore simple and effective Vastu solutions to remove negative energy and improve mental peace and harmony in your home.

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

राज्य

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

हरियाणा में बढ़ते तापमान के कारण सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियां जल्दी घोषित करने पर विचार किया है।