MP Police Recruitment: ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका,आवेदन की तारीख बढ़ी

mp-police-recruitment

MP Police Recruitment: ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौका,आवेदन की तारीख बढ़ी

mp police recruitment ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को भी मिलेगा मौकाआवेदन की तारीख बढ़ी

मध्य प्रदेश में पुलिस आरक्षक संवर्ग (कार्यपालिक) की सीधी भर्ती परीक्षा में इस बार एक बड़ा बदलाव किया गया है। अब ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी भी इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। इसके लिए एमपी कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने भर्ती की शर्तों में बदलाव करते हुए एक नया जेंडर विकल्प “ट्रांसजेंडर” प्रोफाइल में जोड़ा है। साथ ही ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ाकर अब 22 अक्टूबर 2025 कर दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी एमपी ऑनलाइन की वेबसाइट www.mponline.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। [caption id="attachment_111465" align="alignnone" width="300"]MP Police Recruitment MP Police Recruitment[/caption]

MP Police Recruitment:  ट्रांसजेंडर के लिए विशेष दिशा-निर्देश

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए कुछ विशेष नियम तय किए गए हैं। इन्हें अपने जिले के कलेक्टर से लिंग प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा। इसके बिना आवेदन मान्य नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, उभयलिंगी (थर्ड जेंडर) अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेज 29 अक्टूबर 2025 तक अपलोड करने होंगे।

कोर्ट केस वाले उम्मीदवार भी कर सकते हैं आवेदन

भर्ती प्रक्रिया में उन उम्मीदवारों को भी आवेदन करने की अनुमति दी गई है, जिन पर कोई कोर्ट केस लंबित है। हालांकि, ऐसे अभ्यर्थियों का परिणाम हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय पर निर्भर करेगा।

ट्रेनिंग प्रक्रिया में लिंग के अनुसार नियम

भर्ती में सफल होने के बाद ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों की ट्रेनिंग उनके घोषित लिंग के अनुसार होगी। यदि कोई ट्रांसजेंडर उम्मीदवार खुद को महिला के रूप में पहचानता है, तो उसे महिला नवआरक्षक के लिए निर्धारित दक्षता मानकों का पालन करना होगा। वहीं, यदि उम्मीदवार पुरुष के रूप में पहचानता है, तो पुरुष नवआरक्षक के लिए तय नियमों का पालन करना होगा। यह नियम भर्ती के बाद बेसिक ट्रेनिंग में भी लागू रहेगा।

संशोधित महत्वपूर्ण तिथियां:

MP Police Recruitment: ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभ तिथि: 16 अक्टूबर 2025 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 22 अक्टूबर 2025 आवेदन-पत्र में संशोधन की अंतिम तिथि: 23 अक्टूबर 2025 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर 2025 यह बदलाव न केवल समावेशिता की दिशा में एक अहम कदम है, बल्कि ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा में लाने की पहल भी मानी जा रही है।

संबंधित सामग्री

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

राज्य

CM भजनलाल ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा - मोदी है तो मुमकिन है

CM भजनलाल शर्मा ने PM मोदी को उनके 12 साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए चिट्ठी लिखी, राजस्थान में विकास की नई परियोजनाओं का उल्लेख किया।

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

राज्य

हिमाचल में 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंजूरी, ₹5,877 करोड़ निवेश से 13,355 रोजगार सृजन की उम्मीद

हिमाचल प्रदेश सरकार ने 42 औद्योगिक परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिससे 13,355 रोजगार सृजन की संभावना है।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

रांची की अदालत ने भैरव सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के आरोप में बरी कर दिया है।

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

राज्य

CM सम्राट ने की पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए बड़ी घोषणा, 10 तारीख को आएगा पैसा

बिहार की सम्राट सरकार ने पेंशन प्राप्तकर्ताओं के लिए मासिक ₹1100 की नई दर की घोषणा की, जो प्रत्येक माह की 10 तारीख को अंतरित की जाएगी।

बालोद में गांजा तस्करी की अनोखी कोशिश नाकाम, 5 गिरफ्तार

जुर्म गाथा

बालोद में गांजा तस्करी की अनोखी कोशिश नाकाम, 5 गिरफ्तार

Police in Balod district arrested five individuals, including a minor, for smuggling 72.621 kg of ganja hidden cleverly in modified plastic tubs on motorcycles.