SAS के 13 और SPS के 9 अधिकारी बनेंगे IAS-IPS, DPC में 66 नामों पर होगा विचार

पदोन्नति की तैयारी मध्य प्रदेश में

SAS के 13 और SPS के 9 अधिकारी बनेंगे IAS-IPS, DPC में 66 नामों पर होगा विचार

मध्य प्रदेश में 13 SAS अधिकारियों को IAS और 9 SPS अधिकारियों को IPS में पदोन्नति की संभावना है, जिसके लिए जल्द ही DPC की बैठक होने वाली है।

sas के 13 और sps के 9 अधिकारी बनेंगे ias-ips dpc में 66 नामों पर होगा विचार

मध्य प्रदेश में इस वर्ष राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) के 13 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) तथा राज्य पुलिस सेवा (SPS) के 9 अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसके लिए जल्द ही विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें अधिकारियों की गोपनीय चरित्रावली (CR), सेवा रिकॉर्ड और प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जाएगा।

39 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा

आईएएस पदोन्नति के लिए 39 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने संभावित अधिकारियों की सूची तैयार कर ली है और संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी एवं सीआर का विवरण मांगा गया है। चयन प्रक्रिया में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC), मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे।

अधिकारियों की पदोन्नति प्रभावित हो सकती

आईएएस के लिए मुख्य रूप से वर्ष 2007 और 2008 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के नामों पर चर्चा होगी। इनमें मिनिषा पांडे, इला तिवारी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे और अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। हालांकि कुछ मामलों में जांच और न्यायालयीन प्रक्रियाओं के कारण कुछ अधिकारियों की पदोन्नति प्रभावित हो सकती है।

संदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी शामिल 

वहीं आईपीएस अवार्ड के लिए गृह विभाग ने प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए डीपीसी की तारीख तय करने का प्रस्ताव भेज दिया है। इस बार 1997 और 1998 बैच के राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। कुल 27 अधिकारियों की सूची में सीताराम, अमृत मीणा, निमिषा पांडेय, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर और संदीप मिश्रा सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

हालांकि कुछ अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच और अन्य लंबित मामलों के कारण उनके नामों पर अंतिम निर्णय डीपीसी बैठक के बाद ही लिया जाएगा। पदोन्नति प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश को 13 नए आईएएस और 9 नए आईपीएस अधिकारी मिलेंगे।
 

संबंधित सामग्री

सतवास में बैलगाड़ी दौड़ का जुनून, 24 घंटे की टक्कर के बाद विजेता को मिली बुलेट!

राज्य

सतवास में बैलगाड़ी दौड़ का जुनून, 24 घंटे की टक्कर के बाद विजेता को मिली बुलेट!

मध्य प्रदेश के सतवास में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बैलगाड़ी दौड़ में 100 से अधिक बैलगाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें परंपरा और उत्साह की झलक मिली।

CM डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन

राज्य

CM डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान, 14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने योग दिवस के लिए विशेष ऑनलाइन योग सत्र के आयोजन की घोषणा की, जिसे आयुष मंत्रालय आयोजित करेगा।

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

राज्य

MP के तीनों उम्मीदवारों को जीत का सर्टिफिकेट देने की तैयारी, बीजेपी कार्यालय में नवागत सांसदों का हुआ स्वागत

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए BJP के तीन उम्मीदवारों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ, कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द होने के बाद।

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

राज्य

प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व में सुशासन के 12 साल पूरे, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, लिखा भावनात्मक पत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्षों की सफलता पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा भावनात्मक पत्र लिखा गया।

चुनाव आयोग की चुप्पी के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, आज राष्ट्रपति से मुलाकात

राज्य

चुनाव आयोग की चुप्पी के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, आज राष्ट्रपति से मुलाकात

मध्य प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर, पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।