Dhamtari: क्लास रुम में घुसा रेयर फॉरेस्टन कैट स्नेक डर के मारे सहम गए छात्र, र...

rare-forrestan-cat-snake-seen

Dhamtari: क्लास रुम में घुसा रेयर फॉरेस्टन कैट स्नेक डर के मारे सहम गए छात्र, रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा -

dhamtari क्लास रुम में घुसा रेयर फॉरेस्टन कैट स्नेक  डर के मारे सहम गए छात्र रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा -

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय के क्लासरूम में सांप देखा गया.सांप क्लासरूम के दरवाजे के ऊपर था. क्लासरूम में मौजूद विद्यार्थियों ने ही इसका वीडियो बनाया और इसे रेस्क्यू कर बाहर जंगल मे छोड़ दिया. जो सांप क्लास रूम में निकला वो दुर्लभ फॉरेस्टन कैट स्नेक था. इस प्रजाति के सांप को पहली बार देखकर कॉलेज के छात्र भी अचंभित रह गए.

सांप के निकलने से मचा हड़कंप

जिले के नगरी क्षेत्र वनांचल में आता है यहां स्थित शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय में सांप मिलने से हड़कंप मच गया. बीएससी फर्स्ट ईयर के क्लास क्रमांक 22 के दरवाजे के ऊपर खिड़की में एक 3 फीट लंबा फॉरेस्टन कैट स्नेक लटका हुआ मिला. घटना शनिवार को दोपहर के समय की है. जब कुछ छात्र कक्षा से बाहर निकल रहे थे, तब उन्हें सरसराहट की आवाज सुनाई दी. ऊपर देखने पर छात्रों को सांप दिखाई दिया.

छात्रों ने दिखाई सूझबूझ

छात्रों ने तुरंत कॉलेज के प्रोफेसर को इसकी सूचना दी. कुछ छात्रों ने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल दिया. इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली. सांप को देखने के लिए कॉलेज में छात्रों की भीड़ लग गई थी. बता दें कि महाविद्यालय जंगल से घिरा हुआ है और नगरी के छिपली गांव में स्थित है. यहां आसपास के क्षेत्रों से छात्र पढ़ने आते हैं. छात्रों की मांग है कि कॉलेज परिसर में सांप-प्रतिरोधक दवाओं का छिड़काव किया जाए. इससे छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी.

दुर्लभ प्रजाति का सांप है फॉरेस्टन कैट स्नेक

फॉरेस्टन कैट स्नेक भारतीय जंगलों में पाया जाने वाला एक मध्यम रूप से विषैला सांप है. इसे अक्सर इसके बिल्ली जैसे चेहरे के कारण यह नाम दिया गया है. जिसके कारण इसकी आंखें बड़ी दिखती हैं और इससे इसकी पहचान होती है. यह एक हल्का जहरीला सांप है, लेकिन अगर यह किसी बच्चे को डस लें और समय पर उपचार न मिले तो मौत भी हो सकती है. यह खतरा महसूस होने पर डंसने की कोशिश कर सकता है. यह प्रजाति प्रायद्वीपीय भारत और दक्षिण एशिया के जंगलों में पाई जाती है. Read More :- ITR-फाइलिंग: 1 महीने से भी कम टाइम बचा है, फिर लगेगा जुर्माना Watch Now :- मछली गैंग का बड़ा खुलासा...! | पीड़ितों ने बताए अफसर से लेकर मंत्री तक के नाम  

संबंधित सामग्री

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

राज्य

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक उज्जैन में, शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना, CM डॉ. यादव ने दी जानकारी

गृह मंत्री अमित शाह ने उज्जैन में 2027 में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक की घोषणा की। मध्यप्रदेश को नक्सल मुक्त बताया गया।

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

राज्य

जनरल खंडूरी के निधन पर CM धामी हुए भावुक, पार्थिव शरीर को दिया कंधा

पूर्व मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अपनी यात्रा रोकी और अंतेष्टि में शामिल हुए।

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

राज्य

CM योगी ने हाईलेवल मीटिंग में की 3 विषयों की समीक्षा, लखनऊ बनेगा “AI सिटी”

CM Yogi Adityanath reviews key initiatives like UP Data Center Cluster (UPDCC) and Project Ganga to transform UP into a global AI and tech hub.

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

सनातन

घर में हो रहें हर रोज विवाद, अपनाएं ये वास्तु नियम

Explore simple and effective Vastu solutions to remove negative energy and improve mental peace and harmony in your home.

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

राज्य

हरियाणा में भीषण गर्मी पर सरकार सतर्क, स्कूलों की छुट्टियों को लेकर आज बड़ा फैसला संभव

हरियाणा में बढ़ते तापमान के कारण सरकार ने बच्चों की सुरक्षा के लिए ग्रीष्मकालीन छुट्टियां जल्दी घोषित करने पर विचार किया है।