RKDF UNIVERSITY कैंपस में छापा.. राजस्थान STF ने सुनील कपूर के घर पर की कार्रवाई

rkdf-university-news

RKDF UNIVERSITY कैंपस में छापा.. राजस्थान STF ने सुनील कपूर के घर पर की कार्रवाई

rkdf university कैंपस में छापा राजस्थान stf ने सुनील कपूर के घर पर की कार्रवाई

RKDF UNIVERSITY NEWS:  भोपाल में फर्जी मार्कशीट और दस्तावेजों को लेकर राजस्थान स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने आरकेडीएफ ग्रुप के संचालक सुनील कपूर के भोपाल के 10 नंबर के पास स्थित अरेरा कॉलोनी बंगले, नर्मदापुरम रोड स्थित आरकेडीएफ यूनवर्सिटी और भोपाल के ही गांधी नगर स्थित आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी कैंपस में छापा मारा है. [caption id="attachment_129722" align="alignnone" width="300"]RKDF UNIVERSITY NEWS RKDF UNIVERSITY NEWS[/caption]

कर्मचारियों को बाहर नहीं जाने दिया गया

बता दें की गोपनीय तरीके से पहुंची एसटीएफ टीम ने यूनिवर्सिटी कैंपस का मुख्य गेट बंद कर दिया.. छात्रों की आवाजाही पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया. और कैंपस के अंदर मौजूद स्टाफ और कर्मचारियों को बाहर नहीं जाने दिया गया.

RKDF UNIVERSITY NEWS: शैक्षणिक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था

साथ ही छात्रों की एंट्री भी रोक दी गई. पूरा मामला है.. राजस्थान में दर्ज एक प्रकरण में आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी से जारी कथित फर्जी मार्कशीट और शैक्षणिक दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया था.

अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाले गए

जिसकी जांच को लेकर एसटीएफ की टीमें भोपाल पहुंचीं और यूनिवर्सिटी कार्यालयों से फाइलें, कंप्यूटर रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात खंगाले गए. जिसके बाद एसटीएफ की एक टीम संचालक सुनील कपूर के घर भी पहुंची.. और वहां भी दस्तावेज सर्च किए गए. बता दें की एसटीएफ,राजस्थान ने स्थानीय पुलिस को भी सूचना नहीं दी.

RKDF UNIVERSITY NEWS: जो आरकेडीएफ से जारी हुई

जानकारी के अनुसार राजस्थान से 3 टीमें भोपाल पहुंची थी.. जिन्होंने कपूर के 3 ठिकानों पर सर्च-छापा मारा. समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में एक फर्जी अंकसूची मिली.. जो आरकेडीएफ से जारी हुई. इसी को लेकर राजस्थान में केस दर्ज किया गया और बुधवार को भोपाल में एसटीएफ पहुंची. और यह कार्रवाई की है. फिलहाल एसटीएफ राजस्थान ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

संबंधित सामग्री

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर झारखण्ड सीएम सोरेन का तीखा बयान, कहा- “हिंसा नहीं, संवाद है लोकतंत्र की ताकत”

राज्य

अभिषेक बनर्जी पर हमले को लेकर झारखण्ड सीएम सोरेन का तीखा बयान, कहा- “हिंसा नहीं, संवाद है लोकतंत्र की ताकत”

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले के बाद राजनीतिक हस्तियों ने हिंसा की कड़ी निंदा की और सख्त कार्रवाई की मांग की।

एम.सी. मेहता: भारतीय पर्यावरण विधि के परिवर्तक

अन्य

एम.सी. मेहता: भारतीय पर्यावरण विधि के परिवर्तक

एम.सी. मेहता, जिन्होंने भारतीय पर्यावरण विधि का चेहरा बदल दिया, उन्होंने कई महत्वपूर्ण कानूनी जीत हासिल की जिससे पर्यावरण संरक्षण को बल मिला।

बुरहानपुर में भीषण अग्निकांड: रस्सी गोदाम में लगी आग, परिवार की बाल-बाल बची जान

राज्य

बुरहानपुर में भीषण अग्निकांड: रस्सी गोदाम में लगी आग, परिवार की बाल-बाल बची जान

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक गोदाम में लगी आग से भारी नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, जांच शुरू।

युवक ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध, महिला ने घर बुलाकर की हत्या!

जुर्म गाथा

युवक ब्लैकमेल कर बनाता था संबंध, महिला ने घर बुलाकर की हत्या!

In Kawardha, Chhattisgarh, a man's mutilated body was found in a sack in a field, leading to the arrest of a woman, her husband, and brother-in-law.

माता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, CM भजनलाल बोले - सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कर रही काम

राज्य

माता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, CM भजनलाल बोले - सरकार तीर्थ स्थलों के विकास के लिए कर रही काम

बिड़ला सभागार में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहिल्याबाई होलकर की जयंती मनाई, जिन्होंने भारतीय संस्कृति और न्याय को समृद्ध किया।