Morena: 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

student-shot-dead-in-morena

Morena: 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

morena 11वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Student Shot Dead In Morena : हमलावरों ने सिर में तीन गोलियां मारीं

Student Shot Dead In Morena : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जौरा थाना क्षेत्र के बदरपुरा चौराहे पर सोमवार रात 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 19 वर्षीय छात्रा मलिश्का कडेरा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने छात्रा के सिर के पीछे और दोनों कानों के पास तीन गोलियां मारीं। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

बाइक से घर जा रही थी छात्रा

वारदात जौरा के बदरपुरा चौराहे पर सोमवार रात करीब 9.30 बजे हुई। 11वीं में पढ़ने वाली मलिश्का कडेरा माता-पिता के साथ बाइक से घर से जा रही थी। वह बालेरा गांव में रहने वाले मामा के घर से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में 4 हमलावरों ने रोक लिया। उसके ये कहते ही एक हमलावर ने देसी कट्टे से उस पर फायर कर दिया। मलिश्का के सिर के पीछे और दोनों कानों के पास तीन गोलियां लगीं। इसके बाद आरोपी फरार गए।परिजनों का आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस देर से मौके पर पहुंची। शव लंबे काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा।

जमीन विवाद में पोती की हत्या की

​​​मलिश्का के दादा सिरनाम सिंह ने बताया, 8 साल पहले गांव के ही रहने वाले भीकम से 6 बीघा जमीन 6 लाख रुपए में खरीदी थी। इसके बाद से रजिस्ट्री करने को लेकर आरोपी और उसका परिवार विवाद कर रहा था। इसी विवाद में बदला लेने की नीयत से भीकम के बेटे ने बाइक रोककर पोती की हत्या कर दी। आरोपी के साथ उसके दोस्त सौरभ और गौरव भी थे।बागचीनी थाना टीआई डिंपल मौर्य ने बताया, एक लड़की को गोली मारी गई, जिससे उसकी मौत हो गई है। मामले की जांच कर रहे हैं।

तीन बहनों में सबसे बड़ी थी मलिश्का

परिजन ने बताया कि मलिश्का चिंनोनी के करैरा स्कूल में कक्षा 11वीं में पढ़ती थी। वह घर की सबसे बड़ी बेटी थी। उसकी दो छोटी बहनें हैं।

Read More :- पुरी रथ यात्रा में बड़ा बदलाव: अब आम लोग नहीं चढ़ पाएंगे रथ पर, मोबाइल भी बैन!

Watch Now :-  भोपाल में तूफान से हाहाकार, ऊर्जा मंत्री के दावों पर उठे सवाल!

संबंधित सामग्री

MP-UP और राजस्थान में अगले 10 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

देश-विदेश

MP-UP और राजस्थान में अगले 10 दिन झुलसाएगी गर्मी, फिलहाल बारिश के आसार नहीं

राजस्थान, मध्यप्रदेश और यूपी समेत कई राज्यों में अगले 10 दिन भीषण गर्मी और हीटवेव का अलर्ट है। कई शहरों में तापमान 45°C से ऊपर पहुंच गया है।

देशभर में 15 लाख मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में उतरे दवा व्यापारी

देश-विदेश

देशभर में 15 लाख मेडिकल स्टोर बंद, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में उतरे दवा व्यापारी

देशभर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 15 लाख से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहे। कई राज्यों में मरीजों और लोगों को दवाइयों के लिए परेशानी का सामना करना पड़ा।

IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स  और मुंबई इंडियंस आमने-सामने

खेल

IPL 2026 के 65वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने

In IPL 2026, Kolkata Knight Riders will clash with Mumbai Indians at Eden Gardens, starting at 7:30 PM. Both teams have played 12 matches this season, with KKR winning 5 and MI winning 4.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 मई को गूगल के साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 20 मई को गूगल के साथ करेंगे उच्च स्तरीय रणनीतिक बैठक

मध्यप्रदेश में गूगल के साथ उच्च स्तरीय बैठक में AI और डिजिटल परिवर्तन पर चर्चा की गई। यह बैठक तकनीकी साझेदारी को नई दिशा देगी।

RR ने LSG को 7 विकेट से दी मात, वैभव -मिचैल की तूफानी पारी

खेल

RR ने LSG को 7 विकेट से दी मात, वैभव -मिचैल की तूफानी पारी

In the 64th match of IPL 2026, Rajasthan Royals (RR) defeated Lucknow Super Giants (LSG) by 7 wickets at Sawai Mansingh Stadium, Jaipur.