Pushkar Singh Dhami's gift to Home Guard: CM पुष्कर सिंह धामी का होम गार्ड को तोहफा

uk-news-cm-pushkar-singh-dhamis-gift-to-home-guard

Pushkar Singh Dhami's gift to Home Guard: CM पुष्कर सिंह धामी का होम गार्ड को तोहफा

pushkar singh dhamis gift to home guard cm पुष्कर सिंह धामी का होम गार्ड को तोहफा

Pushkar Singh Dhami's gift to Home Guard: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने होम गार्ड फाउंडेशन दिवस के अवसर पर होम गार्ड जवानों के लिए कई कल्याणकारी घोषणाएं कीं. मुख्यमंत्री ने कहा, कि 9,000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनात होम गार्ड जवानों को पुलिस और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के जवानों की तरह 200 रुपये प्रतिदिन का प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा.

Pushkar Singh Dhami's gift to Home Guard: होम गार्ड जावानो के लिए तोहफा

यह घोषणा देहरादून स्थित होम गार्ड मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान की गई. धामी ने कहा कि राज्य सरकार होम गार्ड जवानों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी बताया कि सेवानिवृत्ति की उम्र 60 वर्ष पूरी करने पर होम गार्ड स्वयंसेवकों को दी जाने वाली राशि में 50,000 रुपये की वृद्धि की जाएगी.

read more :CM Dhami : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का देवाल दौरा

Pushkar Singh Dhami's gift to Home Guard: होमगार्ड जवानों के लिए प्रमुख घोषणाएं

जवानों को साल में 12 आकस्मिक छुट्‌टी (Casual Leave) दिए जाएंगे।

महिला होमगार्ड को मातृत्व छुट्‌टी (Maternity Leave) की सुविधा मिलेगी।

• 9000 फीट से अधिक ऊंचाई पर तैनाती पर पुलिस और एसडीआरएफ की तर्ज पर ₹200 प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

एसडीआरएफ प्रशिक्षण प्राप्त होमगार्ड जवानों को ₹100 अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा।

वर्दी भत्ता दोबारा शुरू किया गया है।

भोजन भत्ते को ₹100 से बढ़ाकर ₹150 किया गया है (50% बढ़ोतरी)

प्रशिक्षण भत्ते को ₹50 से बढ़ाकर ₹140 किया गया

Read More-Naxalite surrender is taking place in MP: MP में होने जा रहा सबसे बढ़ा नक्सली सरेंडर

अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता का ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा, कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) के साथ तैनाती के दौरान प्रशिक्षित होम गार्ड जवानों को 100 रुपये प्रतिदिन का अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता मिलेगा. यह कदम होम गार्ड के जवानों के कार्यों की सराहना और उनकी सेवा की मान्यता के रूप में उठाया गया है.

कार्यक्रम के दौरान धामी ने घोषणा की कि होम गार्ड विभाग के राजपत्रित और अराजपत्रित अधिकारियों की तरह होम गार्ड जवानों को भी हर साल वर्दी भत्ता दिया जाएगा. इस कदम से जवानों को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ ही उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी.

सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्रयासरत- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि होम गार्ड विभाग राज्य के आपदा प्रबंधन और अन्य आपातकालीन सेवाओं में अहम भूमिका निभाता है. राज्य सरकार उनके कल्याण और उन्हें बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है. वही कार्यक्रम में राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, होम गार्ड के जवान, और महिला होम गार्ड बड़ी संख्या में उपस्थित रहे. इस अवसर पर जवानों ने अनुशासित परेड का प्रदर्शन कर अपनी क्षमता का परिचय दिया

CDS जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी

सीएम धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) स्व. जनरल बिपिन रावत की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कनक चौक स्थित पार्क में जनरल बिपिन रावत की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया।

संबंधित सामग्री

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा,  283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी  परीक्षा

राज्य

नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों की CM डॉ यादव ने की समीक्षा, 283 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी परीक्षा

मुख्यमंत्री ने नीट (यूजी) परीक्षा-2026 की तैयारियों पर चर्चा की, जो मध्य प्रदेश के 30 जिलों के 283 परीक्षा केंद्रों पर होगी।

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला,  ED ने लिया बड़ा एक्शन!

राज्य

उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप घोटला, ED ने लिया बड़ा एक्शन!

ED ने उत्तराखंड में SC-ST छात्रवृत्ति घोटाले के सिलसिले में 13.83 करोड़ रुपये की संपत्तियां प्रोविजनल रूप से अटैच की हैं। यह कार्रवाई देहरादून के ED सब-जोनल ऑफिस द्वारा की गई है।

FIFA वर्ल्ड कप 2026: 13,147 दिन बाद इजिप्ट ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला अंक, सभी खेल ड्रॉ के साथ समाप्त,

खेल

FIFA वर्ल्ड कप 2026: 13,147 दिन बाद इजिप्ट ने वर्ल्ड कप में हासिल किया पहला अंक, सभी खेल ड्रॉ के साथ समाप्त,

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के सभी मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए, जिसमें इजिप्ट, सऊदी अरब, ईरान, न्यूजीलैंड और केप वर्डे शामिल थे।

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

राज्य

छत्तीसगढ़ में जल्द लागू होगा एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट, मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन

छत्तीसगढ़ में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसके क्रियान्वयन का आश्वासन दिया है।

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

मनोरंजन

संचिता की मौत के बाद एक्ट्रेस आंचल ने टीवी इंडस्ट्री को लेकर किया खुलासा!

संचिता उगले की आत्महत्या के बाद आंचल खुराना ने टीवी इंडस्ट्री में दबाव और टॉर्चर के बारे में बात की। उन्होंने एक्टर्स की चुनौतियों पर प्रकाश डाला।