UP CM YOGI: जाति और धर्म की बिसात पर मिशन 2027 की सियासी चालें

up-cm-yogi

UP CM YOGI: जाति और धर्म की बिसात पर मिशन 2027 की सियासी चालें

up cm yogi जाति और धर्म की बिसात पर मिशन 2027 की सियासी चालें

UP CM YOGI: उत्तर प्रदेश की सियासत में जाति और धर्म की बिसात पर चालें तेज हो गई हैं। मिशन 2027 की तैयारियों के तहत भाजपा और सपा दोनों अपने-अपने समीकरण साधने में जुटे हैं। भाजपा जहां अलग-अलग हिंदू जातियों को उनके महापुरुषों के जरिये जोड़ने का प्रयास कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग को एकजुट कर सत्ता में वापसी का रास्ता तलाश रही है।

[caption id="attachment_85348" align="alignnone" width="235"]cm yogi adityanath cm yogi adityanath[/caption]

UP CM YOGI: भाजपा के जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रहे

भाजपा की रणनीति की शुरुआत 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ में की थी, जब जाट समाज के नायक राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी गई। इसका लाभ पार्टी को 2022 के विधानसभा चुनाव में मिला। इसके बाद भाजपा ने छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाकर आगरा में हिंदू गौरव को प्रमुखता दी। इसी क्रम में राणा सांगा को लेकर आगरा में क्षत्रिय सम्मेलन हुआ, जिसमें पर्दे के पीछे भाजपा के जनप्रतिनिधि सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

UP CM YOGI: क्षेत्र की सियासत में बड़ी भूमिका निभाते

अब पाल-बघेल और धनगर समाज को जोड़ने के लिए अहिल्याबाई होल्कर को आगे किया गया है। आगरा और अलीगढ़ मंडल में इन जातियों की संख्या 6-7 लाख के बीच है। अकेले आगरा की 9 विधानसभा सीटों पर इनका असर निर्णायक माना जा रहा है। साथ ही, जाट और क्षत्रिय समाज भी क्षेत्र की सियासत में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

UP CM YOGI: बिखराव रोकने की रणनीति अपना रही

लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को यूपी में झटका लगा, जहां सपा ने 37 सीटें जीतकर सबसे बड़ा दल बनकर उभरी। इसके जवाब में भाजपा अब धार्मिक प्रतीकों और महापुरुषों के सहारे जातियों में बिखराव रोकने की रणनीति अपना रही है।

2027 की बिसात बिछा चुके

आगामी पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव का ट्रेलर मानते हुए दोनों दल अपनी-अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटे हैं। एक ओर सपा सामाजिक न्याय के मुद्दे पर पीडीए कार्ड खेल रही है, तो दूसरी ओर भाजपा धार्मिक भावनाओं और इतिहास की विरासत से जातीय समीकरण साधने की कोशिश में लगी है। महापुरुषों के नाम पर सियासी मोहरे चलकर दोनों दल 2027 की बिसात बिछा चुके हैं।

संबंधित सामग्री

84 साल की उम्र में फिल्ममेकर भारतीराजा का निधन

मनोरंजन

84 साल की उम्र में फिल्ममेकर भारतीराजा का निधन

Famed Tamil filmmaker Bharathiraja has died at 84 due to age-related illnesses in Chennai after an illustrious career spanning over four decades.

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस के अपनों ने ही खोल दी पूरी पोल

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस की आंतरिक स्थिति और कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए, राज्यसभा चुनाव के मामले में पार्टी के अंतर्कलह का जिक्र किया।

ग्वालियर: ऑफिस में खून से लथपथ मिला कारोबारी, पास में पड़ी थी पिस्टल, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार

राज्य

ग्वालियर: ऑफिस में खून से लथपथ मिला कारोबारी, पास में पड़ी थी पिस्टल, इकलौते बेटे की मौत से सदमे में परिवार

ग्वालियर के ट्रांसपोर्ट नगर में एक व्यवसायी का खून से लथपथ शव मिला। पुलिस ने शव के पास से अवैध पिस्टल बरामद की और जांच जारी है।

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

राज्य

हरिद्वार में 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' अभियान, संत समाज और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर बदले पोस्टर

हरिद्वार में सांस्कृतिक संरक्षण के लिए 'वेज बिरयानी' की जगह 'वेज पुलाव' के पोस्टर लगाए गए। इसे संत समाज और मुस्लिम समुदाय का समर्थन प्राप्त है।

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के  फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

राज्य

कांग्रेस ने जानबूझकर हार के डर से प्रत्याशी के फॉर्म में गलती की-CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन पत्र निरस्त होने से राजनीतिक वातावरण में तनाव बढ़ा।