Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए...

holika-dahan-2026-date-and-bhadra-time

Holika Dahan 2026 Date: क्या आप भी हैं कंफ्यूज? कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए...

holika dahan 2026 date क्या आप भी हैं कंफ्यूज कब है होलिका दहन तो ये खबर आपके लिए

Holika Dahan 2026 Date: होली का त्योहार जल्द ही आने वाला है। दरअसल, 2 और 3 मार्च को पूर्णिमा तिथि लग रही है, साथ ही इस बार 3 मार्च को पहला चंद्रग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में कब होलिका दहन मनाई जाएगी? लोगों में इस बात को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। तो आइए जानते हैं...

कब मनाई जाएगी होलिका दहन?

सूत्रो के मुताबिक, पंडित राकेश झा ने बताया हैं कि पूर्णिमा तिथि दो दिन है, लेकिन 3 मार्च को प्रदोष काल से पहले ही पूर्णिमा समाप्त हो जाएगी।

धर्म सिंधु ग्रंथ के अनुसार, अ गर दोनों दिन पूर्णिमा है और पहले दिन प्रदोष काल का स्पर्श हो रहा है, जबकि दूसरे दिन नहीं, तो पहले दिन भद्रा रहित काल में होलिका दहन करना चाहिए। हालांकि, 2 मार्च को भद्रा का साया है, लेकिन शास्त्रों में भद्रा मुख का त्याग करके प्रदोष काल में दहन की अनुमति है।

भद्रा और प्रदोष काल के मुहूर्त

भद्रा मुख का समय 2 मार्च की अर्धरात्रि के बाद 2 बजकर 38 मिनट से शुरू होगा और 3 मार्च सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसलिए, 2 मार्च शाम 6 बजकर 22 मिनट से 8 बजकर 53 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा और इसी दौरान होलिका दहन शुभ होगा।

होलिका दहन का महत्व और कथा

होलिका दहन सिर्फ रंगोत्सव नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। शास्त्रो के अनुसार, असुर हिरण्यकश्यप ने ब्रह्मजी से वरदान प्राप्त किया कि उसे न मनुष्य मार सके, न पशु, न अंदर, न बाहर, न दिन में, न रात में, न किसी अस्त्र-शस्त्र से। वह स्वयं को भगवान मानने लगा और राज्य में भगवान की पूजा निषिद्ध कर दी।

लेकिन उसका पुत्र प्रह्लाद विष्णु भक्त था। हिरण्यकश्यप ने बहन होलिका को प्रह्लाद को अग्नि में बैठाने का आदेश दिया, क्योंकि होलिका को अग्नि से न जलने का वरदान था। लेकिन भगवान विष्णु ने प्रह्लाद की रक्षा की और होलिका जल गई। तभी से होलिका दहन की परंपरा चली आ रही है।

 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में लाड़ली बहना योजना के तहत 1835 करोड़ रुपये की राशि वितरित की और कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया।

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

राज्य

NEET: सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- सोशल मीडिया पर रखें पैनी नजर

मध्य प्रदेश में NEET परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि परीक्षा सुचारू रूप से संचालित हो।

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, बोले- घरों में रखी पाण्डुलिपियों का संरक्षण जरूरी

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पाण्डुलिपियों के संरक्षण और संवर्धन में जनसहभागिता की अपील की है।

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

जुर्म गाथा

हैदराबाद: 6 माह की बेटी को गोद में लेकर छठी मंजिल से कूदी महिला, मां की मौत; मासूम बची

हैदराबाद में 37 वर्षीय महिला ने अपनी छह माह की बेटी के साथ आवासीय अपार्टमेंट से छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई, बच्ची बच गई।

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।