पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड CM सोरेन, राज्य की सुख-सम...

सीएम सोरेन की दिउड़ी मंदिर यात्रा

पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड CM सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ रांची के दिउड़ी मंदिर में पूजा की और राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड cm सोरेन राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड CM सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा | None

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ रांची जिले के तमाड़ स्थित प्रसिद्ध और ऐतिहासिक दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मां दिऊड़ी की पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति, समृद्धि और जनता के कल्याण की कामना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी मनोज पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा संपन्न कराई।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के सदस्यों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी का स्वागत किया। इसके बाद दोनों ने मां दिऊड़ी के दरबार में मत्था टेककर विशेष अनुष्ठान में हिस्सा लिया।

माँ के सामने नतमस्तक हुए झारखण्ड सीएम सोरेन

‘पहले भी कई बार दर्शन करने आ चुका हूं’

पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि दिऊड़ी मंदिर की महत्ता केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में इसकी विशेष पहचान है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी आस्था और विश्वास के अनुसार मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, सरना स्थल और अन्य धार्मिक स्थानों पर पहुंचते हैं।

उन्होंने कहा, “मानव सभ्यता को संस्कारित और सुरक्षित बनाए रखने में ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ये केवल पूजा के केंद्र नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने के माध्यम भी हैं।”

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि वह पहली बार दिऊड़ी मंदिर नहीं आए हैं। इससे पहले भी कई अवसरों पर यहां दर्शन और पूजा कर चुके हैं तथा भविष्य में भी समय मिलने पर यहां आते रहेंगे।

पूजा के बाद अधिकारियों के साथ की चर्चा

पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री कुछ समय तक मंदिर परिसर में रुके और प्रशासनिक अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने मंदिर के समीप स्थित एक रेस्टोरेंट में भोजन किया।

माँ के दरबार में पत्नी कल्पना के साथ सीएम सोरेन

मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान रांची के उपायुक्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी गई। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की गई थी, जिसे मुख्यमंत्री के प्रस्थान के बाद सामान्य कर दिया गया।

आस्था और संस्कृति का अनूठा संगम है दिऊड़ी मंदिर

तमाड़ स्थित मां दिऊड़ी मंदिर झारखंड के प्रमुख शक्ति स्थलों में से एक माना जाता है। यहां स्थापित सोलहभुजी मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। यह मंदिर आदिवासी और सनातन परंपराओं के अद्भुत संगम का प्रतीक माना जाता है।

मंदिर के गर्भगृह के अन्दर सीएम सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन

राज्य ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। मान्यता है कि मां दिऊड़ी के दरबार में सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य स्वीकार होती है, जिसके कारण यह मंदिर वर्षों से श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है।

संबंधित सामग्री

राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, CM सोरेन की दिल्ली यात्रा पर कांग्रेस की नजर

राज्य

राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवाणी की एंट्री से बढ़ी सियासी हलचल, CM सोरेन की दिल्ली यात्रा पर कांग्रेस की नजर

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ीं। परिमल नाथवाणी और हेमंत सोरेन के कदमों ने नई चर्चाएं जन्मीं, ईडी की जांच भी चर्चा में।

झारखंड में गरीबों को बड़ी राहत: महीनों का बकाया राशन एक साथ मिलेगा, सरकार ने जारी किया टेंडर

राज्य

झारखंड में गरीबों को बड़ी राहत: महीनों का बकाया राशन एक साथ मिलेगा, सरकार ने जारी किया टेंडर

झारखंड सरकार ने राशन वितरण में लंबित पड़े बैकलॉग को समाप्त करने के लिए प्रक्रिया तेज की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर कदम उठाए गए।

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

राज्य

झारखण्ड CM हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के मामले में नेता भैरव सिंह बरी

रांची की अदालत ने भैरव सिंह को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले को रोकने के आरोप में बरी कर दिया है।

धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पहुंचकर किया नमन

राज्य

धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने समाधि स्थल पहुंचकर किया नमन

झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिरसा मुंडा की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। बिरसा की विरासत आज भी प्रेरणादायक है।

जमीन घोटाला मामले में झारखण्ड सीएम सोरेन को बड़ा झटका, ईडी कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

राज्य

जमीन घोटाला मामले में झारखण्ड सीएम सोरेन को बड़ा झटका, ईडी कोर्ट ने खारिज की डिस्चार्ज याचिका

ईडी की विशेष अदालत ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन की जमीन घोटाले से जुड़ी डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी है। नियमित सुनवाई और आरोप तय करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।