Anupam Kher Video Viral: अनुपम खेर ने सिक्योरिटी गार्ड को दिया खास तोहफा, वीडियो वायरल...

anupam-kher-video-viral-on-social-media

Anupam Kher Video Viral: अनुपम खेर ने सिक्योरिटी गार्ड को दिया खास तोहफा, वीडियो वायरल...

anupam kher video viral अनुपम खेर ने सिक्योरिटी गार्ड को दिया खास तोहफा वीडियो वायरल

आखिर क्यों और क्या दिया गिफ्ट एक्टर फिल्म "खोसला का घोंसला-2" की शूटिंग चल रही है, इसी बीच एक दिन एक सिक्योरिटी गार्ड अपना कीपैड फोन लेकर एक्टर के पास फोटो खिंचवाने के लिए आता है। और उनसे फोटो लेने के लिए कहता है। लेकिन उसे इस बात की चिंता रहती है, कि वह फोटो उसे कैसे मिलेगी। यह बात सुनकर अनुपम खेर ने उस गॉर्ड को तोहफा देने का मन बना लिया और उन्होंने एक स्मार्ट फोन सिक्योरिटी गार्ड गिफ्ट कर दिया। इसका वीडियो एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो देखकर फैंस एक्टर की तारीफ कर रहें हैं।

अनुपम खेर का वीडियो वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है, पहले एक्टर कोहरे के बीच ग्राउंड में जाते हैं, उनके हाथ में एक बैग रहता है। वो सिक्योरिटी गार्ड के पास जाते हैं और कहते हैं कि "धर्मेंद्र जी, क्या हाल हैं? दिखाई नहीं दे रहा आज यहां कुछ भी।" तब सिक्योरिटी गार्ड धर्मेंद्र कहता है कि- "जी, आज काफी कोहरा है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nation Mirror (@nationmirror)

इसके बाद एक्टर अनुपम धर्मेंद्र से उसका फोन दिखाने को कहते हैं। वीडियो में गार्ड का कीपैड वाला फोन दिखाते हुए अनुपम खेर ने कहा कि- इन्होंने मेरे पास आकर कहा था कि फोटो खिंचवानी है, तब मैंने पूछा अपने फोन से क्यो नहीं खिचवा रहे तो इन्होंने कहा कि मेरे पास टच वाला फोन नहीं है। इसके बाद एक्टर पूछते हैं कि यह कीपैड मोबाइल कब लिया था? तब गार्ड ने जवाब दिया और कहा कि- यह अभी 6 महीने पहले ही लिया था।

एक्टर ने आगे कहा कि-

'जिस दिन आप फोटो खिंचवाने आए तो मुझे अच्छा नहीं लगा। जब आपने कहा कि मेरे पास फोटो वाला फोन नहीं है। इसलिए मैं आपके लिए फोटो वाला फोन लेकर आया हूं। जब ये चार्ज हो जाए न, तो पहला फोटो आप मेरे साथ खींचना। तभी पास में खड़ा एक व्यक्ति कहता है कि अपनी सिम निकालकर इसमें डाल ले। तभी उसे टोकते हुए अनुपम कहते हैं कि अरे रुक जा, सारे चौधरी यहीं पर इकट्ठे हो गए।" फिर एक्टर ने कहा कि- "हमेशा मैं एक लाइन बोलता हूं कि कुछ भी हो सकता है। आज भी कुछ भी हुआ है न। ये फोन आपके लिए है, अब फोटो लेकर अपने परिवार को भेजना।' धर्मेंद्र भावुक नजर आएं। उन्होंने कहा कि- " मैंने आपकी बहुत फिल्में देखी हैं। एक फिल्म थी, जिसमें चाय में मक्खी गिर जाती है, उसे चूसकर फेंक देते हो।' यह सुनकर वहां मौजूद सभी लोग से हंसने लगे।' फिर धर्मेंद्र कहते हैं कि मैं बहुत पुराना हूं। तब एक्टर कहते है- आपक जन्म कब हुआ? तब धर्मेंद्र ने बताया कि मेरा जन्म 17 सितंबर 1972 को हुआ था। अनुपम कहते हैं कि - '53 ही साल के हो आप, ज्यादा पुराने थोड़ी हो।'

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"