Maa Movie: पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल, फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी

maa-movie

Maa Movie: पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल, फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी

maa movie पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आईं काजोल फिल्म ‘मां’ को मिली सराहना लेकिन कमाई रही धीमी

Maa Movie: करीब तीन साल के अंतराल के बाद काजोल बड़े पर्दे पर लौटी हैं और इस बार उन्होंने एक नया जॉनर चुना है। उनकी फिल्म ‘मां’ 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि काजोल पहली बार हॉरर फिल्म में नजर आ रही हैं, जिससे उनके फैंस खासे उत्साहित हैं। हालांकि, दर्शकों की तारीफों के बावजूद फिल्म की पहले दिन की कमाई उम्मीद के मुताबिक खास नहीं रही। [caption id="attachment_91254" align="alignnone" width="300"]Maa Movie Maa Movie[/caption]

Maa Movie: किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं

‘मां’ का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है और यह एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। इससे पहले काजोल ने इस तरह के किसी जॉनर में काम नहीं किया था। फिल्म में काजोल ने अंबिका नाम की एक महिला का किरदार निभाया है, जो एक क्रूर ‘मां’ के रूप में दिखती हैं। वह अपनी बेटी को रहस्यमयी और अनजानी ताकतों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहती हैं।

Maa Movie: दर्शकों में उत्सुकता जरूर देखने को मिली

फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी और खेरिन शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म के ट्रेलर और कहानी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता जरूर देखने को मिली है।

Maa Movie: बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत

बात करें फिल्म की कमाई की, तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘मां’ ने पहले दिन 4.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। हालांकि, फिल्म के बजट की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में इजाफा हो सकता है, क्योंकि सोशल मीडिया पर मिल रहे पॉजिटिव रिव्यूज से फिल्म के लिए उम्मीदें बढ़ी हैं।

कनप्पा से टकराव

काजोल की फिल्म ‘मां’ को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे और कुमार मंगत पाठक ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की रिलीज के साथ ही इसे साउथ की बड़ी फिल्म कनप्पा से मुकाबला करना पड़ रहा है, जो इसी हफ्ते सिनेमाघरों में उतरी है। दोनों फिल्मों के बीच आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर

गौरतलब है कि इससे पहले काजोल साल 2022 में फिल्म ‘सलाम वेंकी’ में नजर आई थीं, लेकिन वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी और कुल सिर्फ 2.42 करोड़ रुपए ही कमा पाई थी। ऐसे में काजोल के फैंस को उम्मीद है कि ‘मां’ उनकी वापसी को सफल बनाएगी।  

संबंधित सामग्री

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

देश-विदेश

पाकिस्तानी हैंडलर से कथित संपर्क के आरोप में मौलाना इजहारुल हक गिरफ्तार, बिहार-MP ATS की संयुक्त कार्रवाई

बिहार और मध्य प्रदेश एटीएस ने संयुक्त रूप से मधुबनी जिले से मौलाना इजहारुल हक को गिरफ्तार किया, जिन पर विदेशी संपर्कों के आरोप हैं।

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

देश-विदेश

तेलंगाना में बीमा राशि के लिए खौफनाक साजिश: पत्नी और प्रेमी ने की पति की हत्या, सड़क हादसे का दिया रूप

तेलंगाना में एक महिला और उसके प्रेमी ने मिलकर उसके पति की हत्या कर दी और इसे सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया।

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

राज्य

नए शैक्षणिक सत्र पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संदेश, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ में 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी विद्यार्थियों को उत्साह और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी।

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने जारी किए निर्देश, कहा- सभी समाजों को उनकी परम्पराओं को जोड़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सांस्कृतिक और पर्यटन गतिविधियों के विकास के लिए विभिन्न पहलों की समीक्षा की और नए आयोजनों की घोषणा की।

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- &quotग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान&quot

राज्य

पंचायत प्रतिनिधियों से बोले हिमाचल CM सुक्खू- "ग्रामीण विकास को दें गति, नशे के खिलाफ छेड़ें अभियान"