Mrunal React Marriage Rumors: मृणाल ठाकुर ने धनुष संग शादी की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी!

mrunal-react-with-dhanush-marriage-rumors

Mrunal React Marriage Rumors: मृणाल ठाकुर ने धनुष संग शादी की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी!

mrunal react marriage rumors मृणाल ठाकुर ने धनुष संग शादी की चर्चाओं पर तोड़ी चुप्पी

Mrunal React Marriage Rumors: साउथ के फेमस सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड के जानी – मानी एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर इन दिनों डेटिंग को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो उनकी शादी की डेट तक बता दी गई। इन अफवाहों के बीच एक्ट्रेस का बयान सामने आया है, जिससे यह साफ होता है, कि ये खबरें महज अफवाह है। जानिए मृणाल ने क्या कहा?

मृणाल ने डेटिंग और शादी की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए मृणाल ठाकुर ने कहा कि- 'यह अंदर की दुनिया है और बाहर की दुनिया का अपना एक अलग परसेप्शन होता है। कभी मुझे पता चलता है कि मेरी शादी होने वाली है, कभी सुनने को मिलता है कि यह होने वाला है, वह होने वाला है। मैं खुद इन बातों से वाकिफ नहीं होती थी। पहले इन सबसे बहुत फर्क पड़ता था, लेकिन अब मैं इन पर हंसती हूं।” एक्ट्रेस ने आगे कहा कि - 'अगर मुझे अपनी पर्सनल जिंदगी या किसी खास बात की जानकारी देनी होगी, तो मैं खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर साझा करुंगी। अफवाहें खबर नहीं होतीं। एक पत्रकार के रूप में यह जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी खबर को प्रकाशित करने से पहले मुझसे या मेरी टीम से पुष्टि की जाए।' उन्होंने यह भी कहा कि- 'पहले मेरी कोई PR टीम नहीं थी, लेकिन बार-बार फैल रही गलतफहमियों और अफवाहों के कारण मुझे PR टीम रखनी पड़ी। 'सोशल मीडिया और खबरों में चल रही चर्चाओं से अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन पहले इन बातों का असर होता था।'

'कई झूठी बातें बोल दी जाती हैं'- मृणाल

मृणाल ठाकुर ने कहा कि- 'कई फिल्मों में मेरा नाम जोड़ दिया जाता है, जबकि मुझे उन प्रोजेक्ट्स के लिए संपर्क तक नहीं किया गया होता। बाद में खबरें आती हैं कि मैंने ज्यादा फीस मांग ली, इसलिए फिल्म नहीं की। ये बातचीत कहां हो रही है? क्यों हो रही है? किसी कलाकार की छवि खराब क्यों की जा रही है? जब कोई तथाकथित प्रामाणिक अफवाह चल रही हो, तो क्या एक बार संबंधित कलाकार से पूछ लेना जरूरी नहीं समझा जाता?'

उन्होंने आगे कहा कि-

आजकल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाएं भी खबरों की तरह प्रकाशित हो रही हैं, जो चिंता का विषय है।' मृणाल ने आगे कहा कि - “मैं चाहती हूं कि ध्यान मेरे काम पर हो। मैं किसी और का नाम लेकर आगे बढ़ने में विश्वास नहीं करती। यह मैं नहीं हूं।” अंत में यह भी कहा कि- 'फिल्म और किरदारों पर चर्चा होना ज्यादा जरूरी है, क्योंकि सोशल मीडिया पर जो दिखता है, वह हमेशा सच नहीं होता।'

कैसे आईं डेटिंग की खबरें?

साल 2025 में मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार-2’ रिलीज हुई है, जिसके प्रीमियर में मृणाल और धनुष साथ नजर आएं थे तब से ही दोनों की डेटिंग की खबरें सामने आ रही है। इसके बाद जब साउथ एक्टर धनुष की फिल्म ‘तेरे इश्क’ की रैप- अप पार्टी में मृणाल ठाकुर नजर आई थी, जिसके बाद से डेटिंग की खबरें तेज हो गईं। मृणाल ठाकुर और धनुष एक -दूसरे को तो फॉलो करते ही हैं। साथ ही मृणाल धनुष की दोनों बहनों को भी फॉलो करती हैं। इस बात ने भी फैंस का ध्यान खींचा।

संबंधित सामग्री

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

राज्य

जेपी नड्डा के आरोपों पर हिमाचल सरकार का पलटवार, मंत्री बोले- “सुक्खू 10 साल तक रहेंगे मुख्यमंत्री”

हिमाचल प्रदेश के मंत्रियों ने जेपी नड्डा के दौरे को राजनीतिक बयानबाजी बताया और राज्य सरकार पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया।

पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड CM सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

राज्य

पत्नी कल्पना के साथ मां दिऊड़ी के दरबार पहुंचे झारखण्ड CM सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की विशेष पूजा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना के साथ रांची के दिउड़ी मंदिर में पूजा की और राज्य की समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

राज्य

PM के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित सम्मेलन, CM डॉ यादव नेकी अध्यक्षता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर चर्चा के लिए प्रबुद्ध जन सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें कई नवाचारों और शिक्षा नीति में सुधारों की चर्चा हुई।

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

राज्य

CM डॉ यादव ने शुरू किया UCC जागरूकता अभियान, लोगों के सुझावों से बनेगी नीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता के लिए जागरूकता अभियान की शुरुआत की, जिसमें जनता से सुझाव आमंत्रित करने का आह्वान किया गया है।

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

राज्य

हैदरगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का ढहता ढांचा, घर में प्रसव के बाद डायल 112 बनी मददगार

ग्यारसपुर में एंबुलेंस की अनुपस्थिति में महिला को घर पर ही बच्चे का जन्म देना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कमियां सामने आईं।